Border 2: सेट पर डर, ऑडिशन की मेहनत और सफलता, मेधा राणा ने सुनाया ‘बॉर्डर 2’ का सफर

Updated:
विज्ञापन

Border 2 Medha Rana

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में नजर आईं मेधा राणा ने वरुण धवन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि सेट पर वह शुरुआत में नर्वस थीं, लेकिन वरुण की फ्रेंडली और सपोर्टिव नेचर ने उन्हें जल्दी सहज बना दिया.

विज्ञापन

Border 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के साथ-साथ फिल्म के कलाकारों की परफॉर्मेंस भी खूब सराही जा रही है. इसी बीच फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मेधा राणा ने शूटिंग से जुड़े कुछ खास अनुभव साझा किए हैं, जिनमें उन्होंने अपने को-एक्टर वरुण धवन की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

वरुण धवन के साथ काम करना रहा खास अनुभव

हाल ही में ANI से बातचीत में मेधा राणा ने बताया कि ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन के साथ काम करना उनके लिए बेहद यादगार रहा. मेधा के मुताबिक, जब वह पहली बार फिल्म के सेट पर पहुंची थीं, तो काफी नर्वस थीं. बड़े स्टार्स के साथ काम करने का दबाव उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था, लेकिन वरुण धवन ने शुरुआत से ही उन्हें सहज महसूस कराया.

मेधा ने कहा कि वरुण न सिर्फ फ्रेंडली हैं, बल्कि सेट पर मौजूद हर इंसान का ख्याल रखते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वरुण कभी अपने स्टारडम का अहसास नहीं होने देते और यही बात उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है.

कई राउंड के ऑडिशन के बाद मिला रोल

मेधा राणा ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें इस फिल्म के लिए कई चरणों में ऑडिशन देने पड़े थे. शुरुआती दौर में दो से तीन ऑडिशन हुए, जिसके बाद उन्हें मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और डायरेक्टर अनुराग सिंह से मिलने बुलाया गया.

मेधा ने बताया कि उस मीटिंग में जब उन्हें फिल्म के लिए चुने जाने की खबर मिली, तो वह खुद को रोक नहीं पाईं और भावुक हो गईं. उनके लिए वह पल किसी सपने के सच होने जैसा था.

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का दम

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. हालांकि सातवें दिन कमाई में हल्की गिरावट देखी गई, लेकिन फिल्म की रफ्तार अब भी मजबूत बनी हुई है.

देशभक्ति के जज्बे को आगे बढ़ाती फिल्म

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’, जेपी दत्ता की 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. फिल्म में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों की बहादुरी और बलिदान को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Mardaani 3: मर्दानी 3’ में खौफ का नया नाम ‘अम्मा’, मल्लिका प्रसाद का खौफनाक अवतार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola