Border 2 Box Office Day 1 Prediction: क्या सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' करेगी 30 करोड़ की ओपनिंग? एक्सपर्ट ने किया बड़ा खुलासा
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jan 2026 10:16 AM
बॉर्डर 2 पहले दिन की कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Border 2: अनुराग सिंह निर्देशित 'बॉर्डर 2' ओपनिंग डे पर कितनी करोड़ की कमाई कर सकती है, इसपर ट्रेड एक्सपर्ट की राय आ गई है. फिल्म आज 23 जनवरी को रिलीज हो गई है. आइए आपको बताते हैं कि सनी देओल की फिल्म पहले दिन अपने खाते में कितने करोड़ बटोरती है.
Border 2: सनी देओल फिर से बड़े पर्दे पर लौट आए है. सनी की लेटेस्ट फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. रिलीज के साथ ही मूवी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स एक्स पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं. अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करीब 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. आइए आपको बताते हैं कि ट्रेड एक्सपर्ट फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर क्या बोल रहे.
ओपनिंग डे पर बॉर्डर 2 कितने करोड़ रुपेय का करेगी कलेक्शन?
ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर गिरीश जौहर ने आईडीवा से बात करते हुए कहा, बॉर्डर 2 को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. अच्छी बात यह है कि एडवांस बुकिंग हो रही है और यह सिर्फ बड़े शहरों या मेट्रो शहरों में ही नहीं बल्कि टियर 2 शहरों में भी हो रही है इसलिए दर्शकों के जुड़ाव के मामले में फिल्म का दायरा बढ़ रहा है. शुक्रवार को छुट्टी नहीं है, लेकिन मुझे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की उम्मीद है, यह मानते हुए कि रिपोर्ट्स अच्छी और मजबूत होंगी, जैसा कि दर्शकों की उम्मीदें हैं. लंबे वीकेंड को देखते हुए यह बॉक्स ऑफिस पर लंबा चल सकती है और यह 2026 की पहली बड़ी सफलता हो सकती है. अगर फिल्म 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करती है तो मुझे खुशी होगी और यह 30 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है या उससे आगे भी जा सकती है. लेकिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा कुछ भी एक अच्छी शुरुआत होगी.”
सनी देओल ने किया ये वीडियो पोस्ट
‘बॉर्डर 2‘ के रिलीज होते ही सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज बॉर्डर2 डे!!! कोई चिंता नहीं, कोई स्ट्रेस नहीं. आराम करें, रिलैक्स करें और सब मिलकर बॉर्डर 2 का मजा लें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










