Bandar OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर ₹5 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'बंदर', अब OTT पर होगी रिलीज
बंदर मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम
बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की 'बंदर' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है. जानिए कब और कैसे देखें यह फिल्म, जिसकी कहानी एक गंभीर आरोप के बाद बदलती जिंदगी पर आधारित है.
Bandar OTT Release: बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दस्तक देने वाली है. फिल्म में बॉबी देओल एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी एक गंभीर आरोप के बाद पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म सोशल मीडिया जजमेंट, लोगों की सोच और न्याय व्यवस्था जैसे मुद्दों को दिखाती है. अगर आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए हैं, तो अब घर बैठे इसे देख सकेंगे.
Bandar OTT Release Date: कब और कहां होगी स्ट्रीम?
View on Instagram
'बंदर' 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे पहले फिल्म का प्रीमियर 6 सितंबर 2025 को Toronto International Film Festival में हुआ था. अब फिल्म OTT पर आने के लिए तैयार है. 'बंदर' 28 अगस्त 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी.
Bandar Story: क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी समीर 'समर' मेहरा नाम के एक टीवी एक्टर की है, जिसका किरदार बॉबी देओल ने निभाया है. समर की जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है, जब डेटिंग ऐप पर हुई एक मुलाकात के बाद उस पर रेप का आरोप लग जाता है.
इसके बाद फिल्म यह दिखाती है कि एक आरोप किसी इंसान की जिंदगी को किस तरह बदल सकता है. कहानी सिर्फ कोर्ट केस तक सीमित नहीं रहती, बल्कि जेल, सोशल मीडिया पर होने वाले फैसले और धीमी न्याय व्यवस्था को भी दिखाती है.
Bandar Cast: कौन-कौन है फिल्म में?
'बंदर' में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद अहम भूमिकाओं में हैं. सान्या ने फिल्म में बॉबी के किरदार की बहन का रोल निभाया है. इसके अलावा जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और राज बी. शेट्टी भी फिल्म का हिस्सा हैं.
Bandar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की. फिल्म ने भारत में ₹4.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹4.97 करोड़ रहा. वहीं, ओवरसीज में फिल्म की कमाई ₹0 करोड़ दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें: Zindagi Na Milegi Dobara 2: 15 साल बाद सीक्वल पर काम शुरू, क्या फिर साथ दिखेगी ऋतिक-फरहान-अभय की तिकड़ी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए