Bigg Boss 18: लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच, 'वीकेंड का वॉर' शूट करने बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे सलमान खान
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Oct 2024 8:16 AM
Bigg Boss 18 Finale
Bigg Boss 18: सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच एक्टर बिग बॉस 18 के सेट पर वीकेंड का वॉर की शूटिंग के लिए पहुंचे. यहां उनकी सिक्योरिटी के लिए 60 गार्ड्स मौजूद थे. इसके अलावा सेट पर उनके लिए एक खास कंपाउंड भी तैयार किया गया है.
Bigg Boss 18: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या करने के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जान पर खतरा मंडरा रहा है. लगातार एक्टर को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. धमकी भरे मैसेज भेजने वाला आदमी खुद को लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का मेंबर बता रहा है. लेकिन इसके बाद भी सलमान अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा कर रहे हैं. बीते दिनों खबर आई थी कि अपनी सिक्योरिटी की वजह से एक्टर बिग बॉस को होस्ट नहीं करेंगे. इन बातों पर सलमान ने आखिरकार रोक लगाते हुए ‘वीकेंड का वार’ शूट करने के लिए ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर पहुंचे.
60 गार्ड्स की सिक्योरिटी में सलमान खान
बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार शूट करने के लिए एक्टर फिल्म सिटी पहुंचे. यहां उनके साथ उनकी सुरक्षा के लिए 60 गार्ड्स भी मौजूद थे. दरअसल, सलमान खान को 18 अक्टूबर की सुबह एक बार फिर बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली थी, और उनसे 5 करोड़ रुपए के फिरौती की मांग भी की गई थी. लेकिन अपने वर्क कमिटमेंट के चलते एक्टर ने अपना शूट जारी रखा. और शेड्यूल के अनुसार शूट को पूरा भी किया.
सेट पर बना खास कंपाउंड
सलमान खान की सिक्योरिटी को नजर में रखते हुए बिग बॉस के सेट पर उनके लिए एक खास कंपाउंड बनाया गया है, जहां किसी को भी जाने की परमिशन नहीं दी गई है. इस कंपाउंड के अंदर सलमान खान का एक शैलेट है, जिसकी सुरक्षा सख्त है. और किसी स्थिति में अगर कोई इस कंपाउंड में जाना चाहता है तो उसे पहले अपने जरूरी दस्तावेज और आधार कार्ड की जांच करानी होगी.
इन सदस्यों ने से कोई एक होगा बेघर
वीकेंड का वॉर में घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्यों में रजत दलाल, तेजिंदर बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, हेमा शर्मा, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, मुस्कान बामने, अविनाश मिश्रा और एलिस कौशिक शामिल हैं.
Also Read: Bigg Boss 18: ‘मेरे ऊपर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए…’, शो के दौरान ऐसा क्यों कहा सलमान खान ने?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










