सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम भेजा डायरेक्ट मैसेज, बोलीं- ये आपके फायदे की ही बात है…
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Oct 2024 2:43 PM
Salman Khan Ko Dhamki
सलमना खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है. उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही मुंबई पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी है. इस बीच एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम डायरेक्ट मैसेज भेजा है.
सलमान खान इन दिनों काफी मुश्किल समय से गुजर रहे हैं. एक्टर ने अपने करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी को खो दिया और इस गम से वह अभी तक निकले नहीं है. बाबा सिद्दीकी की हत्या से बॉलीवुड गलियारों में सन्नाटा छा गया है. अरबाज खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, हम सभी इस घटना से प्रभावित हैं और हम इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने दबंग अभिनेता की सिक्योरिटी टाइट कर दी है. इस बीच सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम खास मैसेज लिखा है.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम सोमी अली का खास मैसेज
सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की एक फोटो पोस्ट की. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ये लॉरेंस बिश्नोई के नाम डायरेक्ट मैसेज है. नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी जूम कॉल्स कर रहे हो, तो मुझे आपसे कुछ बातें करनी है. कृप्या करके मुझे बताए कि ये कैसे हो सकता है? हमारी पूरी दुनिया में सबसे पसंद की जगह राजस्थान है.
सोमी अली बोलीं- अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए
सोमी अली आगे अपने पोस्ट में लिखती हैं, हम आपके मंदिर आना चाहते है पूजा के लिए पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें हो जाए पूजा के बाद. फिर यकीन मानिए ये आपके फायदे की ही बात है. अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आपका. शुक्रिया. गौरतलब है कि सोमी और सलमान खान ने एक लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. सोमी से पहले एक्टर संगीता बिजलानी को डेट कर रहे थे और दोनों की साल 1994 में शादी होने वाली थी. हालांकि शादी से एक महीने पहले ही शादी टूट गई. कहा जाता है कि ये शादी टूटने के पीछे सोमी अली थी. संगती ने सोमी और सलमान को एक साथ कमरे में देख लिया था. इस वजह से संगीता ने सलमान संग रिश्ता खत्म कर दिया था.
Also Read- Baba Siddique की हत्या पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी इस घटना से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










