Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनते ही इस कंटेस्टेंट ने लिया करणवीर मेहरा से बदला, अब बदलेगा घर का पूरा माहौल

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Highlights

Bigg Boss 18 Highlights

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में बीते दिन टाइम गॉड टास्क हुआ. इस टास्क में जीत अविनाश मिश्रा की हुई. अब टाइम गॉड बनते ही अविनाश ने घर का माहौल बदल दिया है. साथ ही उन्होंने करणवीर से भी बदला लिया.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के बीते एपिसोड में टाइम गॉड टास्क हुआ. इस टास्क को जीतने लिए सभी घरवालों ने जी-जान लगा दी, लेकिन अंत में जीत अविनाश मिश्रा की हुई. अब अविनाश मिश्रा शो के स्ट्रांग और कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट में से एक हैं. ऐसे में उनके टाइम गॉड बनने के बाद एक बात तो पक्की है कि शो में गेम पलटने वाला है. आइए बताते हैं ऐसा क्यों.

नए टाइम गॉड बने अविनाश मिश्रा

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में नए टाइम गॉड के लिए एक टास्क हुआ, जिसमें जिस कंटेस्टेंट के पास सबसे ज्यादा करेंसी होगी, वही विनर होगा. जब गेम शुरू हुआ तो सभी घरवालें सबसे पहले रजत दलाल को आउट करने में जुट गए क्योंकि रजत दलाल शो में तीन बार टाइम गॉड बन चुके हैं. वहीं, अविनाश और करणवीर को एक बार भी टाइम गॉड बनने का मौका नहीं मिला. इसके बाद गेम शुरू हुआ और आखिर में अविनाश मिश्रा की जीत हुई.

अविनाश ने करणवीर से लिया बदला

अविनाश मिश्रा ने टास्क के दौरान इस बात का जिक्र किया था कि जब वो टाइम गॉड बनेंगे तो घर का माहौल बदल देंगे और फिर ठीक वैसा ही हुआ. अविनाश ने टाइम गॉड बनते ही सबसे पहले करणवीर से बदला लिया. मालूम हो कि नॉमिनेशन टास्क के दौरान अविनाश ने विवियन को नॉमिनेट कर दिया था. जिसके बाद करणवीर और बाकी घरवालों ने उनका बहुत मजाक बनाया था. इसी वजह से टाइम गॉड बनते ही अविनाश ने सबसे पहले करणवीर और उनकी दोस्त चुम दरांग के बीच लड़ाई लगवा दी.

Also Read: Bigg Boss 18: रजत दलाल और चुम दरांग को पछाड़कर ये कंटेस्टेंट बना नया टाइम गॉड, जानें नाम

Also Read: Bigg Boss 18 के मेकर्स पर भड़के अविनाश मिश्रा, नॉमिनेशन टास्क में दे दिया अपने ही करीबी दोस्त को धोखा

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola