Bigg Boss 18 New Promo: विवियन ने दिग्विजय के स्टैंडर्ड पर उठाया सवाल, तो रजत ने डाली धमकी, कहा 'कान पर रैप्टे लग जाएंगे'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 09 Nov 2024 6:28 PM
Bigg Boss 18 New Promo: सलमान खान के रियलिटी शो के 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड में रोहित शेट्टी घरवालों की क्लास लगाते नजर आए हैं. इसी बीच विवियन और दिग्विजय को बहस करते देखा गया है. साथ ही उनकी इस बहस के बीच रजत दलाल भी धमकी देते नजर आए हैं.
Bigg Boss 18 New Promo: बिग बॉस 18 के होस्ट सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं. इसी वजह से एक्टर इस बार शो के ‘वीकेंड का वार’ में नजर नहीं आए. और उनकी जगह शुक्रवार को टेलीविजन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर ने ली थी. उन्होंने आते ही शो के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, रजत दलाल और चाहत पांडे की जमकर फटकार लगाई. अब एकता कपूर के बाद शो में निर्देशक रोहित शेट्टी ने घरवालों की क्लास लगाई है. इसी बीच विवियन और रजत के बीच बहस भी देखने को मिली है. आइए बताते हैं पूरा मामला. लेकिन इससे पहले आप नीचे शो का प्रोमो देखें-
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो रिलीज
बिग बॉस 18 का सोशल मीडिया हैंडल कलर्स टीवी पर एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है. इस प्रोमो में रोहित शेट्टी शो के होस्ट के रूप में नजर आए हैं. यहां उन्हें घरवालों की क्लास लगाते हुए देखा गया. इसी बीच विवियन को स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह के साथ बहस करते देखा गया. यहां तक कि उन्होंने उनके स्टैंडर्ड्स पर भी सवाल उठाए. जिसके बाद रजत दलाल का पारा हाय हुआ और उन्होंने रोहित शेट्टी के सामने ही विवियन को धमकी दे डाली.
रजत दलाल की बातों से दिग्विजय हुए ऑफेंड
बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में रोहित शेट्टी घरवालों के साथ गेम खेलते नजर आए हैं. इसके बाद वह घरवालों से सवाल करते हैं कि यहां कितन हैं, जिन्हें दिग्विजय के होने न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसपर विवियन कहते हैं कि, क्वेश्चन पेपर पढ़कर आए हैं, हाल फिलहाल तो मुझे कुछ ऐसा दिख नहीं रहा है. उनकी इस बात पर दिग्विजय ऑफेंड हो जाते हैं और जवाब देते हैं कि, विवियन जो हैं उनमें सुपियॉरिटी कॉम्प्लेक्स बहुत ज्यादा है. ये एक अच्छी चीज है, मुझे में भी बहुत ज्यादा है, लेकिन उनमें न निगेटिव साइड की सुपियॉरिटी कॉम्प्लेक्स है. भाई बात यहां ऐसी है कि सब यहां बराबर हैं, सब कंटेस्टेंट हैं. ज्यादा अकड़ मैं अपने बाप के अलावा किसी की सहता नहीं हूं, तो आपकी भी नहीं सहूंगा.
रजत दलाल ने सरेआम विवियन को दी धमकी
दिग्विजय की बात सुनकर विवियन उनके स्टैंडर्ड पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने कहा, ‘यही स्टैंडर्ड है तुम्हारी बातों का, इसी लो स्टैंडर्ड की बातें करोगे.’ इसी बीच रजत दलाल आग बबूला हो जाते हैं और विवियन को सरेआम धमकी दे डालते हैं. उन्होंने कहा कि, ‘तेरे कान पर रैप्टे लग जाएंगे… स्टैंडर्ड.’ रजत दलाल की बात सुनकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं. अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि रजत की धमकी पर विवियन का क्या रिएक्शन होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










