Bigg Boss 18: जादुई शीशा, आलीशान जेल, समय का तांडव शुरू होने से पहले मेकर्स ने दिखाई घर की झलक, देखें VIDEO

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Oct 2024 9:58 AM

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' लगातर लाइमलाइट बटोर रहा है. शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर घर का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें हम घर के लिविंग एरिया, किचन से लेकर जेल तक की झलक देख सकते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: नए घर के साथ नए ट्विस्ट के लिए हो जाए तैयार. बिग बॉस 18 के मेकर्स ने एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें घर के अंदर की झलक दिखाई गई है. इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. वीडियो में हमें घर के कई नियमों का भी पता चलता है. ऐसे में अगर आपने अभी तक शो का नया प्रोमो नहीं देखा है तो आइए बताते हैं इस बार क्या कुछ खास है.

कैसा है बिग बॉस 18 का घर?

बिग बॉस 18 के नए घर की वीडियो सोशल मीडिया हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा है कि, ‘नए घर के साथ नए ट्विस्ट, बिग बॉस जानते है कि यह सीजन आपको अपनी सीट से बांधे रखेगा.’ वीडियो में शुरुआत में वॉइसओवर में बिग बॉस कहते हैं कि इस बार घर में घड़ी तो होगी, लेकिन कंटेस्टेंट्स का समय कैसे बदलेगा, यह बिग बॉस तय करेंगे. घर में एक शीशा लगा है, जिसमें घर वालों का भविष्य बिग बॉस दिखाएंगे. किचन का राशन बिग बॉस की मर्जी से आएगा और यहां के बर्तन भी उनकी मर्जी से ही खड़खड़ाएंगे. इसके बाद हम लिविंग एरिया, गार्डन एरिया और आलीशान जेल भी देख सकते हैं, जिसमें रहने का मन तो जरूर करेगा. आखिर में बिग बॉस कहते हैं कि बिग बॉस के इतिहास में यहां घरवालों आने वाला कल लिखा जाएगा. क्योंकि टाइम के तांडव से इस बार कोई नही बचेगा.

Also Read: Bigg Boss 18 : धमाकेदार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आउट, जानिए कौन-कौन आ रहा है शो में

Also Read: Bigg Boss 18: बार-बार बिग बॉस का ऑफर रिजेक्ट करने के बाद एक्टर ने दी हा, टीवी पर कर चुके है राज

कब और कहां देख सकेंगे बिग बॉस 18?

बिग बॉस 18 की शुरुआत 6 अक्टूबर से शुरू हो रही है. यह शो कलर्स चैनल पर रात 9 बजे से टेलीकास्ट होगा. जबकि, आप ओटीटी पर इसे जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. वहीं, शो के होस्ट सलमान खान हैं, जो हर बार की तरह इस सीजन भी विकेंड का वार में घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola