Bhool Chuk Maaf Box Office Day 11: हिट फिल्मों की कतार में शामिल होने को तैयार 'भूल चुक माफ', जानें कलेक्शन रिपोर्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Jun 2025 9:27 AM

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Box Office Day 11

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 11: राजकुमार राव की फिल्म भूल चुक माफ का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म में राजकुमार की जोड़ी वामिका गब्बी के साथ बनी है और दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं. 11वें दिन के आंकड़े क्या है आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Box Office Day 11: मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भूल चुक माफ को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया. फिल्म ने शुरुआती दिनों में तगड़ी कमाई की. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की टाइम लूप की कहानी ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. करण शर्मा के निर्देशन में बनी मूवी को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 आ रही है, जो 5 जून को रिलीज होगी. आइए आपको फिल्म के 11वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

11वें दिन भूल चुक माफ ने बटोर लिए इतने करोड़

भूल चुक माफ ने अपने पहले हफ्ते में 44.1करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद वीकडेज में भी फिल्म ने अपनी कमाई की स्पीड बरकरार रखी. दूसरे हफ्ते की शुरुआत में, फिल्म ने शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपये कमाए और अब तक इसने अपनी झोली में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 11वें दिन मूवी ने 0.33 करोड़ की कमाई की. शाम तक फाइनल आंकड़े आ जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है. ऐसे में 11वें दिन मूवी ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली.

भूल चुक माफ का नेट कलेक्शन

  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 9- 5.15 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 10- 6.47करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Collection Day 11- 0.33 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ का टोटल कलेक्शन- 59.28 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola