Bajrangi Bhaijaan 2: क्या 'सिकंदर' के बाद बजरंगी भाईजान 2 में नजर आएंगे सलमान खान, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Apr 2024 8:14 AM

विज्ञापन

Bajrangi Bhaijaan

Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान इन दिनों फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. उनकी सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है, जिसे जानकर उनके चाहने वाले काफी खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

Bajrangi Bhaijaan 2: सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चा में है. पहले तो सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग से उनके फैंस काफी परेशान हो गए. जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा काफी बढ़ा दी. हाल ही में वो कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. कहा जा रहा है कि वो अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग के लिए दुबई रवाना हो चुके हैं. इस बीच उनके फैंस के लिए एक और गुडन्यूज है.


क्या बजरंगी भाईजान 2 में नजर आएंगे सलमान खान
आयुष शर्मा की आगामी फिल्म रुसलान के प्रेस मीटिंग के दौरान निर्माता के.के. राधामोहन ने बताया कि बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट रेडी है. इस प्रमोशनल इवेंट में बजरंगी भाईजान की कहानी के राइटर वी. विजयेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे. राधामोहन ने उनकी ओर मुड़ते हुए कहा कि बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट सलमान खान को सुनाई जाएगी. ये खबर जानकर उनके चाहने वाले यकीनन खुश हो जाएंगे. बता दें कि बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. फिल्म ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली थी. इसके गाने, डायलॉग, कहानी सब जबरदस्त था.


फैंस को है इस बात का इंतजार
हाल ही में सलमान खान ने फैंस को बताया था कि वो जल्द ही कई फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इन फिल्मों में एक बजरंगी भाईजान 2 भी हो सकती है. फिलहाल फैंस तो फाइनल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, पिछली बार एक्टर टाइगर 3 में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी दिखे थे. इमरान विलेन बने थे. बता दें कि टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त टाइगर 3 है. एक था टाइगर साल 2012 में आया था और उसके बाद साल 2017 में टाइगर जिंदा है. मूवी में शाहरुख खान कैमियो रोल में दिखे थे.

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी पर अरबाज खान ने कही ये बात, जारी किया बयान, VIDEO

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola