Badass Ravikumar Box Office 3: हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार तीसरे दिन हिट हुई या फ्लॉप? रविवार को छापे इतने करोड़

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Feb 2025 7:33 AM

विज्ञापन

Badass Ravikumar Box Office 6

Badass Ravikumar Box Office 3: हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने जुनैद खान की मूवी लवयापा को पीछे छोड़ दिया. अब तीन दिन में हिमेश की मूवी ने कितने का बिजनेस कर लिया, यहां जानें.

विज्ञापन

Badass Ravikumar Box Office 3: हिमेश रेशमिया की एक्शन म्यूजिकल फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ ने कम प्रमोशन के बाद भी सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म किया. ये फिल्म हिमेश के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई. फिल्म कीथ गोम्स की ओर से निर्देशित है. फिल्म में प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, संजय मिश्रा, मनीष वाधवा, सनी लियोन और सौरभ सचदेवा ने भी काम किया हैं. हिमेश की फिल्म ने जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा को पीछे कर दिया है. लवयापा, बैडएस रविकुमार से खराब प्रदर्शन कर रही है. तीसरे दिन की कलेक्शन के बारे में जानें.

डे वाइज जानें ‘बैडएस रविकुमार’ का कलेक्शन

इस वैलेंटाइन वीक में जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘लवयापा’रिलीज हुई. तो दूसरी तरफ हिमेश रेशमिया की मसाला पैरोडी एक्शन फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 2.75 करोड़ की कमाई की. उसके बाद 27 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ दूसरे दिन मूवी ने 2 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. शुरुआती अनुमानों की मानें तो रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है. फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 6.15 करोड़ हो गया है.

  • बैडएस रविकुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 2 करोड़ रुपये
  • बैडएस रविकुमार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 1.40 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 6.15 करोड़ रुपये

हिमेश रेशमिया ने इस फिल्म से किया था डेब्यू

हिमेश रेशमिया की पहली फिल्म आप का सुरूर था, जो साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. उसके बाद उनकी फिल्म द एक्सरोज ने पहले दिन करीब 1.89 करोड़ का बिजनेस किया था. एक्टर की आखिरी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 15 लाख रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म सुपरफ्लॉप हुई थी.

यह भी पढ़ें- Badass Ravikumar Box Office 2: हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार ने लवयापा को दूसरे दिन धो डाला, जानें अबतक का कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola