Baby John Taster Cut: फाइनली, 'बेबी जॉन' का खूंखार टीजर रिलीज, कभी सिंगल डैड तो कभी पुलिस ऑफिसर बन छाए Varun Dhawan
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Nov 2024 2:23 PM
Baby John Taster Cut: वरुण धवन की हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म 'बेबी जॉन' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर के वरुण धवन कभी सिंगल डैड के रूप में अपनी बच्ची की रक्षा तो कभी पुलिस ऑफिसर के वर्दी के गुंडों की धुलाई करते नजर आ रहे हैं.
Baby John Taster Cut: साल 2024 के खत्म होने से पहले कई ऐसी फिल्में रिलीज होगी, जो बॉक्सऑफिस के मीटर को चकनाचूर कर देगी. इसी में से एक है वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘बेबी जॉन’. इसका टीजर आज फाइनली रिलीज हो गया है. जिसमें वरुण धवन ऐसे अवतार में नजर आए हैं, जिसमें उनके फैंस ने उन्हें कभी इमेजिन तक नहीं किया होगा. एक तरफ जहां वह एक सिंगल डैड के रूप में अपनी बेटी की रक्षा करते दिख रहे हैं. वहीं, दूसरी और वह पुलिस ऑफिसर बनकर क्रिमिनल्स को धूल चटाते नजर आए हैं.
बेबी जॉन का जबरदस्त टीजर
बेबी जॉन के टीजर की शुरुआत लड़ाई झगड़े से शुरू होती है. इसी बीच एक बच्ची का वॉयस ओवर सुनाई देता है, जो कहती है, ‘चींटी अकेले हो तो उसे कुचलना आसान है, लेकिन अगर सारी चीटियां मिल जाए तो हाथी को भी हरा सकते हैं.’ इसी दौरान एक बची खेलते कूदते नजर आ रही है. इसके बाद वरुण धवन की पुलिस की वर्दी के एंट्री होती है, जो एक हाथ में टेडी बीयर लिए है. यहां, उन्हें कुछ गुंडे कहते हैं कि, ‘तेरे जैसे बहुत आए.’ उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वह बदला लेने जा रहे हो. टीजर के कुछ वक्त के लिए जैकी श्रॉफ का भी खूंखार लुक नजर आया है. टीजर के अंत में वरुण उन गुंडों का जवाब देते हुए डायलॉग मारते हैं कि, ‘मेरे जैसे बहुत आए होंगे, लेकिन मैं पहली बार आया हूं….’ इसके बाद वह कभी अपनी बच्ची के साथ खेलते तो कभी उसे बचाते हुए दिखते हैं. साथ ही उनके पूरे इस टीजर में बेबी जॉन का एंथम चल रहा है.
जवान के डायरेक्टर ने संभाली कमान
बेबी जॉन के निर्माता जवान के निर्देशक एटली हैं. मालूम हो कि जवान बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. ऐसे में जब एटली ने फिल्म की कमान संभाली है, तो दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. इसमें उनका साथ फिल्म के निर्देशक कालीज ने किया है. जबकि, फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं, जैकी श्रॉफ फिल्म में खतरनाक विलेन का किरदार निभाएंगे. इसके अलावा इस फिल्म में राजपाल यादव भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.
बेबी जॉन रिलीज डेट
वरुण धवन की इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें और न तड़पाते हुए यह फिल्म अगले महीने क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










