Baby John Box Office Day 3: शुक्रवार को बेबी जॉन फेल हुई या पास, धीमी गति में कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Dec 2024 6:15 PM

विज्ञापन

Baby John OTT Release

Baby John Box Office Day 3: वरुण धवन, कीर्ति सुरेश स्टारर बेबी जॉन क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि दर्शकों को इम्प्रेस करने में यह ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

Baby John Box Office Day 3: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, जिन्हें हाल ही में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु संग सिटाडेल: हनी बनी में देखा गया था, अब कीर्ति सुरेश के साथ अपनी नई जोड़ी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों ने पहली बार कैलीज के बेबी जॉन में साथ काम किया है. उनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई. एटली और मुराद खेतानी की ओर से निर्मित बेबी जॉन को तमिल रिलीज थेरी का रीमेक माना जा रहा है. एक्शन थ्रिलर क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी. आइये जानते हैं अब तक इसने कितना कलेक्शन किया है.

बेबी जॉन ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

वरुण धवन अभिनीत बेबी जॉन क्रिसमस दिवस, 25 दिसंबर को रिलीज हुई। एटली की ओर से प्रस्तुत और कैलीज की ओर से निर्देशित इस फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन चिंताजनक रहा है. पहले दिन जहां मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 10.75 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आई और यह 4.5 करोड़ पर पहुंच गई. तीसरे दिन फिल्म ने सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 1.42 करोड़ की कमाई की. बेबी जॉन का टोटल कलेक्शन 17.42 करोड़ हो गया है.

बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Baby John Box Office Collection Day 1: 11.25 करोड़
  • Baby John Box Office Collection Day 2: 4.75 करोड़
  • Baby John Box Office Collection Day 3: 3.65 करोड़

Baby John Total Collection Day : 19.42 करोड़

बेबी जॉन को इन फिल्मों से मिल रही है टक्कर

यह फिल्म ऐसे समय में सिनेमाघरों में आई, जब इससे पहले रिलीज हुई पुष्पा 2: द रूल और मुफासा: द लायन किंग जैसी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. पुष्पा 2 ने गुरुवार को 9.6 करोड़ रुपये कमाए. वहीं मुफासा का कलेक्शन 7 करोड़ रुपये रहा. बेबी जॉन कथित तौर पर 180 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है और इसमें सलमान खान का कैमियो भी है. इसमें कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Baby John Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर बेबी जॉन का निकला दम, दूसरे दिन कमाए महज इतने करोड़

यह भी पढ़ें- Baby John Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर वरुण धवण की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, जान लें कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola