Aryan Khan: एक्टर नहीं डायरेक्टर बन इस सीरीज से डेब्यू करेंगे SRK के बेटे आर्यन खान, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Updated:
विज्ञापन
Aryan Khan

Aryan Khan

Aryan Khan: शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं. जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी निर्देशित वेब सीरीज स्त्री होगी. इस बात की अनाउंसमेंट आर्यन के पिता शाहरुख खान ने एक खास अंदाज में की है.

विज्ञापन

Aryan Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान इंडस्ट्री के मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं. पिछले साल 2023 में उनकी छोटी बेटी सुहाना खान ने ‘द आर्चीज’ से अपना डेब्यू किया था. अब जल्द ही आर्यन भी बॉलीवुड का हिस्सा बनने को तैयार हैं, लेकिन खास बात यह है कि आर्यन बतौर एक्टर नहीं, बल्कि एक डायरेक्टर के रूप में इंडस्ट्री में कदम रखेंगे. उनके पिता शाहरुख खान ने एक खास अंदाज में उनके डेब्यू वेब सीरीज की अनाउंसमेंट की है. ऐसे में अगर आप भी इस सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए बताते हैं ये कब और कहां होगी स्ट्रीम.

यहां देखें अनाउंसमेंट की पोस्ट-

आर्यन की डेब्यू सीरीज कब और कहां होगी रिलीज?

आर्यन खान के निर्देशन में तैयार हो रही वेब सीरीज अगले साल 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ये सीरीज शाहरुख खान और गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है. हालांकि, उनकी इस सीरीज के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म में कई बड़े एक्टर्स का कैमियो देखने को मिल सकता है. नेटफ्लिक्स ने कल 19 नवंबर, 2024 को एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए आर्यन खान के डेब्यू को कंफर्म किया है. इसके नीचे कैप्शन में लिखा है, ‘इस 2025: नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट गौरी खान के प्रोडक्शन और आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी एक अनूठी बॉलीवुड सीरीज के लिए एक साथ आए हैं. नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड का ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा. एक बिल्कुल नई सीरीज में आर्यन खान के डायरेक्शन की पहली पेशकश, जल्द ही आ रही है.’

शाहरुख खान ने खास अंदाज में किया ऐलान

शाहरुख खान ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आर्यन खान के डेब्यू की अनाउंसमेंट की है. इस पोस्ट के उन्होंने लिखा, “ये एक खास दिन है जब दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश की जा रही है. आज का दिन और भी खास है क्योंकि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और आर्यन खान नेटफ्लिक्स पर अपनी नई सीरीज पेश करने के लिए अपनी जर्नी पर निकल पड़े हैं. उन्होंने आगे लिखा है कि स्टोरी टेलिंग, नियंत्रित अराजकता…गस्टी सीन्स और ढेर सारा एंटरटेनमेंट और इमोशन्स हैं. आर्यन आगे बढ़ें और लोगों को एंटरटेन करें. और याद रखें, शो बिजनेस जैसा कोई बिजनेस नहीं है!”

Also Read: Star Kids Debut: 2025 में होगी बॉलीवुड के इन स्टार किड्स की एंट्री

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola