ePaper

Arjun-Malaika Paris Pics: मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर एंजॉय कर रहे वेकेशन,Eiffel Tower के सामने दिए पोज

Updated at : 26 Jun 2022 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
Arjun-Malaika Paris Pics: मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर एंजॉय कर रहे वेकेशन,Eiffel Tower के सामने दिए पोज

Happy Birthday Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस समय पेरिस में हैं. आज अर्जुन का जन्मदिन है और बर्थडे बॉय पेरिस में ही अपना जन्मदिन मनाएंगे. एक्टर ने लेटेस्ट तसवीरें शेयर की है.

विज्ञापन

Happy Birthday Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इस समय अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ पेरिस में हैं. एक्टर पेरिस में अपना जन्मदिन मनाएंगे. अर्जुन ने लेटेस्ट तसवीरें शेयर की है, जिनमें वो एक्ट्रेस के साथ पोज देते दिख रहे है. इसपर सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे है.

अर्जुन कपूर पेरिस में

अर्जुन कपूर ने कुछ घंटे पहले मलाइका अरोड़ा संग तसवीरें पोस्ट की है. तसवीरों में कपल वेकेशन एंजॉय करते दिख रहे है. बैकग्राउंड में एफिल टॉवर दिख रहा है और वो उसके साथ पोज देते हुए सेल्फी ले रहे है. मलाइका व्हाइट बाथरोब में काफी स्टनिंग लग रही है. एक फोटो में एक्ट्रेस एफिल टावर की तरफ प्वाइंट आउट करती दिख.

https://www.instagram.com/p/CfO_Oc0I1Re/
अर्जुन कपूर की फोटोज पर रकुल प्रीत सिंह का कमेंट

अर्जुन कपूर ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, एफिल अच्छा… मुझे पता था कि मैं…इस पर कमेंट करते हुए रकुल प्रीत सिंह और तारा सुतारिया ने दिल वाला इमोजी बनाया. एक मीडिया यूजर ने लिखा, जो इस जोड़ी से चले वो साइड से चले. एक औऱ यूजर ने लिखा, लव बर्ड्स. एक औऱ यूजर ने लिखा, शादी कब होगा. कई यूजर्स ने उन्हें बर्थडे विश किया.

Also Read: Arjun Kapoor B’day: अर्जुन कपूर ने इन फिल्मों में दिखाया अपना हुनर, यहां देख सकते है आप इन मूवीज को
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर पर लुटाया प्यार

इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन कपूर की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, स्किनी. वहीं, एक्टर ने भी अपनी लेडीलव की तसवीर शेयर कर लिखा था, उसे आखिरकार अच्छी तस्वीरें लेने की कला में महारत हासिल है. बता दें कि दोनों ने अपने रिश्ते को 2019 में ऑफिशियल कर दिया था.

सोनम कपूर ने अर्जुन को किया विश

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने कजिन भाई अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी. एक्ट्रेस ने कुछ अनसीन तसवीरें शेयर की है. इसमें उनकी शादी से लेकर बचपन की फोटोज शामिल है. एक तसवीर में रिया कपूर और आनंद आहूजा भी दिख रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola