AR Rahman Divorce: एआर रहमान संग निकाह के 29 साल बाद क्यों पत्नी सायरा बानो ने तोड़ा रिश्ता, प्रेस नोट में किया खुलासा
AR Rahman Divorce
AR Rahman Divorce: मशहूर सिंगर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने निकाह के 29 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है. सायरा के वकील ने एक पब्लिक स्टेटमेंट के जरिए तलाक के पीछे की वजह बताई है. आइए बताते हैं पूरी बात.
AR Rahman Divorce: मशहूर म्यूजिशियन और सिंगर एआर रहमान का निकाह के 29 साल बाद पत्नी सायरा बानो के साथ तलाक होने जा रहा है. इसकी पुष्टि उनके वकील ने एक पब्लिक स्टेटमेंट जारी करते हुए की. इसके तुरंत बाद सिंगर ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए इसका ऐलान किया. सिंगर की तलाक की खबरें सामने आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान और मायूस हैं. आइए बताते हैं निकाह के इतने साल बाद कपल ने आखिर क्यों अलग होने का फैसला किया.
यहां देखें एआर रहमान का इमोशनल नोट –
प्रेस रिलीज में तलाक की वजह आई सामने
एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने शादी के इतने साल बाद अलग होने का फैसला अचानक नहीं लिया है बल्कि वह काफी समय तक सोच विचार करने के बाद इस गंभीर निर्णय तक पहुंची हैं. उनके वकील ने प्रेस रिलीज के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने ये कदम उठाया है. प्रेस रिलीज में लिखा, “शादी के कई सालों बाद, श्रीमती सायरा ने अपने पति ए.आर.रहमान से अलग होने का कठिन फैसला लिया है. यह फैसला उनके रिश्ते में काफी भावनात्मक तनाव के बाद आया है. एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार के बावजूद, दंपति ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच दूरियां पैदा कर दी है, जिसे इस समय कोई भी पक्ष पाटने में सक्षम नहीं है. सायरा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने यह फैसला दर्द और पीड़ा के कारण लिया है. सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जनता से गोपनीयता और समझ का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वह अपने जीवन के इस कठिन दौर से गुजर रही हैं.”
एआर रहमान का इमोशनल नोट
सायरा बानो के बयान के बाद एआर रहमान ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इमोशनल नोट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “हमें लगा था कि हमारी शादी के 30 साल पूरे होंगे, लेकिन परिस्थिति जैसी है, उससे नहीं लगता कि ऐसा होगा. हमारे दिल इस कदर टूट गए हैं, कि इस टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है, टूटे दिल के साथ ये बताना बहुत ही परेशान कर रहा है. टूटे हुए हिस्से फिर कभी अपनी जगह नहीं पाते. हालांकि, टूटी हुई चीजों में भी हमें कुछ अर्थ तो खोज ही लेना चाहिए. इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करने के लिए हमारे सभी दोस्तों को धन्यवाद.”
एआर रहमान और सायरा बानो का निकाह
एआर रहमान और सायरा बानो ने साल 1995 में निकाह किया था. दोनों के तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










