AR Rahman: मशहूर संगीतकार एआर रहमान अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत, जानें कैसी है तबीयत

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :16 Mar 2025 10:01 AM
विज्ञापन
AR Rahman hospitalised

AR Rahman hospitalised

AR Rahman hospitalised: मशहूर संगीतकार एआर रहमान की अचानक तबीयत खराब हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके परिवार ने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में ए़डिमट कराया. डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

AR Rahman hospitalised: दिग्गज संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एआर रहमान की अचानक रविवार की सुबह तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया. डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिंगर की हालत अभी स्थिर है. कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा कि दोपहर तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल जाएगा. फिलहाल उनके परिवार वालों ने या उनकी टीम ने कोई जानकारी शेयर नहीं किया है. उनके हेल्थ अपडेट पर भी कोई अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

डॉक्टरों की एक टीम कर रही एआर रहमान की देख-रेख

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, एआर रहमान को करीब सुबह 7:30 बजे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने कई टेस्ट किए. सूत्रों की मानें तो उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम कर रही है. कुछ समय पहले सिंगर की एक्स वाइफ सायरा बानो की भी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. उनकी वकील वंदना शाह ने एक बयान शेयर कर बताया था कि सायरा बानो की सर्जरी हुई थी.

जानें एआर रहमान के बारे में

एआर रहमान सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय हैं. वह एक संगीतकार के साथ-साथ सिंगर और एक निर्माता भी हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘रोजा’ से की, जिसका म्यूजिक काफी हिट हुआ. उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया, जिसमें ‘दिल से’, ‘रंग दे बसंती’, ‘गुरु’, ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘रॉकस्टार’, और ‘तमाशा’सहित कई अन्य फिल्में शामिल हैं. फैंस उन्हें ‘मोजार्ट ऑफ मद्रास’ भी कहते हैं. इसके अलावा उनकी लाइव परफॉर्मेंस भी दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola