Allu Arjun Wife: एक रात जेल में काटने के बाद घर लौटे 'पुष्पा 2' स्टार, पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चे हुए इमोशनल, देखें VIDEO

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Dec 2024 2:12 PM

विज्ञापन

allu arjun wife

Allu Arjun Wife: तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर के दिन हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ वाले मामले में गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को एक रात जेल में काटना पड़ा, जिसके बाद एक्टर अब घर वापस आ गए हैं. यहां उनकी पत्नी और बच्चे एक्टर को देखकर इमोशनल हो गए.

विज्ञापन

Allu Arjun Wife: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शुक्रवार 13, दिसंबर की रात जेल में गुजारने के बाद आज 14 दिसंबर, 2024 की सुबह रिहा हो चुके हैं. पुष्पा 2 स्टार की रिहाई से पहले चंचलगुडा जेल के बहार फैंस की भीड़ मौजूद थी. हालांकि, एक्टर को जेल के सामने वाले नहीं, बल्कि पीछे वाले गेट से बहार निकाला गया.

जेल से रिहा होने के तुरंत बाद अल्लू अर्जुन अपने पिता अल्लू अरविन्द के साथ गीता आर्ट्स ऑफिस पहुंचे. यहां एक्टर से मिलने के लिए फिल्मी दुनिया से जुड़े कुछ लोग पहुंचे थे. उनसे मिलने के बाद अल्लू अर्जुन अपने घर गए, जहां उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी और उनके बच्चे एक्टर को देखकर भावुक हो गए. अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

यहां देखें वायरल वीडियो-

पत्नी और बच्चे हुए इमोशनल

अल्लू अर्जुन को घर वापिस आते देख पत्नी और बच्चे बहुत इमोशनल हो गए. पहले एक्टर की पत्नी उनसे काफी देर तक लिपटे हुए नजर आईं. इसके बाद उनके बच्चे भी अपने पिता को देखकर काफी खुश दिखाई दिए. पत्नी और बच्चो से मिलने के बाद एक्टर अपनी मां के पैर छूकर गले लगाते हुए नजर आए.

क्या था पूरा मामला?

तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन को शुक्रवार के दिन 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ की स्क्रीनिंग में मची भगदड़ में गई 32 वर्षीय महिला की जान के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यह भगदड़ अचानक एक्टर को थिएटर में देखने की वजा से मची थी. इसके बाद उन्हें कल गिरफ्तार करके नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट ले जाया गया था, जहां उन्हें 14 दिन की रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया गया. हालांकि, तेलंगाना हाई कोर्ट ने अर्जेन्ट हियरिंग के दौरान अंतरिम जमानत का आदेश दिया.

Also Read: Allu Arjun: जेल से बाहर आते ही अल्लू अर्जुन ने पूरे मामले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी

Also Read: Allu Arjun wife: कौन है अल्लू अर्जुन की रियल लाइफ श्रीवल्ली? जानें कितने करोड़ रुपए संपत्ति की हैं मालकिन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola