Allu Arjun wife: कौन है अल्लू अर्जुन की रियल लाइफ श्रीवल्ली? जानें कितने करोड़ रुपए संपति की हैं मालकिन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Dec 2024 6:51 PM

विज्ञापन

Allu Arjun wife Sneha Reddy

अल्लू अर्जुन की रियल लाइफ श्रीवल्ली यानि उनकी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी करोड़ो रूपए के संपत्ति की मालकिन हैं. ऐसे में अगर सुपरस्टार की पत्नी के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो आइए बताते हैं.

विज्ञापन

Allu Arjun wife: अल्लू अर्जुन इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं. फिल्म में एक बार फिर एक्टर अपने दमदार पुष्पा के किरदार को निभाते नजर आए हैं. वहीं, उनके साथ फिल्म में उनकी पत्नी श्रीवल्ली का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर की रियल लाइफ श्रीवल्ली कौन हैं? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी की नेटवर्थ से लेकर सबकुछ के बारें में विस्तार से बताते हैं.

कौन हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी?

अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी हैदराबाद के एक हाई क्लास परिवार से हैं, उनके पिता कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी एक बिजनेसमैन और तेलंगाना की राजधानी के एक शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष हैं. स्नेहा रेड्डी ने स्कूली पढ़ाई एक इंटरनेशनल स्कूल से खत्म करने के बाद यूएस के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से अपना हायर एजुकेशन पूरा किया. वहां, उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. अपनी डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने भारत आकर अपने पिता के संसथान में बत्तौर अकादमिक और प्लेसमेंट सेल के रूप में काम किया था.

अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी की लव स्टोरी

अल्लू अर्जुन को पहली मुलाकात में अपनी पत्नी स्नेहा से प्यार हो गया था, जिसके बाद कपल ने साल 2010 में सगाई की और फिर उसके एक साल बाद 2011 में दोनों शादी के बंधन में बांध गए थे. अल्लू अर्जुन और साल 2014 में अपने पहले बच्चे अल्लू अयान का स्वागत किया और फिर साल 2016 में स्नेहा ने बेटी अल्लू अरहा को जन्म दिया.

स्नेहा रेड्डी की नेटवर्थ

इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी कुल संपत्ति 42 करोड़ रूपए संपत्ति की मालकिन हैं. स्नेहा रेड्डी स्टूडियो पिकाबू नाम से एक व्यवसाय भी चलाती हैं. उनका यह ऑनलाइन फोटो स्टूडियो हैदराबाद के पॉश इलाके में स्थित है.

Also Read: Allu Arjun Net Worth: 460 करोड़ की नेटवर्थ, इन लग्जरी गाड़ियों के हैं मालिक, पुष्पा 2 स्टार की ठाठ है कमाल की

Also Read: Allu Arjun Arrested Updates: 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहेंगे पुष्पा 2 स्टार, वकील से की यह खास रिक्वेस्ट

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola