Allu Arjun के पिता ने घर पर हुई पत्थरबाजी को लेकर किया रिएक्ट, कहा- संयम बरतने का समय है
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Dec 2024 7:55 AM
Allu Arjun father reaction on his House Attack
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के पिता अर्जुन अरविंद ने उनके घर पर हुए हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम इस मामले में उचित कदम उठाएं.
Allu Arjun: पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन एक तरफ इन दिनों फिल्म की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. दूसरी तरफ अल्लू एक नयी मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं. उनके हैदराबाद वाले घर पर एक समूह के प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. बताया जा रहा है कि उस्मानिया यूनिवर्सिटी से जुड़ी कमेटी JAC से जुड़े 6 सदस्यों ने ऐसा किया. एक्टर के घर पर पथराव और तोड़फोड़ करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस घटना पर एक्टर के पिता अर्जुन अरविंद ने बात की.
अर्जुन अरविंद ने कही ये बात
अर्जुन अरविंद ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि, ”सबने देखा कि आज जो कुछ भी हमारे घर पर हुआ. अब समय आ गया है कि हम उसके अनुसार काम करें. अभी हमारे लिए किसी भी बात पर रिएक्शन देने का सही समय नहीं है. पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ केस फाइल किया है. पुलिस किसी भी ऐसे व्यक्ति को ले जाने के लिए तैयार है, जो हंगामा यहां करेगा. किसी को भी ऐसी घटना को बढ़ावा नहीं देने चाहिए.” उन्होंने कहा कि ये इस घटना पर बात करने का सही समय नहीं है. अर्जुन ने कहा, ”मैं सिर्फ इसलिए रिएक्ट नहीं करूंगा कि यहां पर मीडिया है. ये समय संयम बरतने का है. कानून अपना काम करेगा.”
जानें क्या है पूरा मामला
प्रदर्शनकारियों ने रविवार को अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शनकारियों में से एक ने परिसर में चढ़कर टमाटर फेंकना शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट की. साथ ही फूलों के गमलों को भी तोड़ दिया. प्रदर्शनकारियों ने एक्टर से 35 वर्षीय महिला के परिवार को मुआवजा देने की मांग की. बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थियेटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग रखी गई थी, अल्लू अर्जुन पहुंचे थे. इस दौरान वहां भगदड़ मच गई थी और इसमें एक महिला की मौत हो गई थी. जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था.
Also Read- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










