Akshay Kumar Viral Video: शिवलिंग को गले लगाने पर हुआ विवाद, तो अक्षय बोले- मेरी भक्ति को कोई गलत समझे…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Feb 2025 2:57 PM

Akshay Kumar Viral Video: अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फिल्म 'कन्नप्पा' के गाने 'महाकाल चलो' में गले लगाने पर विवाद मच गया. अब इसपर एक्टर का रिएक्शन सामने आया है.
Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘कन्नप्पा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ, जिसका टाइटल ‘महाकाल चलो’ है. इस गाने में एक्टर शिवलिंग को गले लगाते हुए नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया है. अब इसपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर ने खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, ‘हमें बचपन से सिखाया गया है कि भगवन हमारे माता पिता है, तो क्या अपने माता-पिता को प्यार से गले लगाना गलत है. मेरी अगर शक्ति है वहां से आती है, तो मेरी भक्ति को अगर कोई गलत समझे, उसमें मेरा कोई कसूर नहीं है.’
Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए