Adipurush Box Office Collection Day 2: प्रभास की आदिपुरुष कर रही है ताबड़तोड़ कमाई, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

Adipurush Box Office Collection Day 2: ओम रावत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष रिलीज के बाद से विवादों में घिर गई है. फिल्म में प्रभास ने राघव की भूमिका निभाई है, वहीं कृति सेनन जानकी और सैफ अली खान रावन बने हुए हैं. मूवी थियेटर्स में धमाल मचा रही है. आइये जानते हैं दूसरे दिन का कलेक्शन.
Adipurush Box Office Collection Day 2: ओम राउत की ओर से निर्देशित आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की. हालांकि कुछ सीन्स और डायलॉग्स को लेकर विवाद भी घिर गया. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका असर बिल्कुल भी देखने को नहीं मिल रहा है. फैंस प्रभास की फिल्म को देखने के लिए क्रेजी हो रहे हैं. अब दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है.
आदिपुरुष ने भारत में ओपनिंग डे पर लगभग 90 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 150 करोड़ के करीब का बिजनेस किया. वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन की बात की जाये, तो Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार इसने 65 करोड़ कमाये है. जिसके बाद दो दिनों का कलेक्शन मिलाकर 151 करोड़ हो गया. कहा जा रहा था कि प्रभास की आदिपुरुष पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पठान ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ कमाये थे, जबकि आदिपुरुष 54 करोड़ पर खुली. हालांकि, फिल्म ने पिछले साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में 36 करोड़ की ओपनिंग की थी.
शुरुआती रुझानों के अनुसार, आदिपुरुष दूसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस (सभी भाषाओं) पर 60-62 करोड़ की कमाई कर रहा है, जो कुल मिलाकर 153-155 करोड़ है. हर दूसरी बड़ी फिल्म की तरह, प्रभास स्टारर के तेलुगू संस्करण में भी आज एक विशाल दिन देखने के बाद एक बड़ी गिरावट देखी गई. दूसरी ओर, हिंदी वर्जन मजबूत हो रहा है. अन्य सभी वर्जन बहुत कम राशि का योगदान दे रहे हैं.
Also Read: Adipurush Box Office: प्रभास की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
आदिपुरुष रिलीज के कुछ घंटों के भीतर पायरेसी का शिकार हो गई. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास और कृति सेनन की फिल्म HD प्रिंट में Filmyzilla, 123movies, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movierulz, Telegram, Tamilrockers पर उपलब्ध है. फिल्म 123movies, 123movierulz, Filmyzilla, Onlinemoviewatches, Filmywap और Tamilrockers जैसे कुछ पोर्टल्स पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD में फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










