उर्वशी रौतेला ने फ्लेमिंगो डांस से मचाया धमाल, इस वायरल हो रहे वीडियो को आपने देखा क्या?
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 May 2020 9:31 AM
Urvashi Rautela- बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तसवीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थी. अब उर्वशी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस जबरदस्त डांस कर रही है और उनका ये डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तसवीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही थी. अब उर्वशी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस जबरदस्त डांस कर रही है और उनका ये डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
Also Read: ‘लवर गर्ल’ उर्वशी रौतेला का नया स्टाइलिश लुक देखा आपने ? वीडियो मचा रहा सोशल मीडिया पर धूम
उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस डांस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने फ्लेमिंगो डांस फॉर्म किया है. फैंस को उनका ये नया अंदाज में खूब पसंद आ रहा है. वहीं, फैंस इस वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/CAHqTSBAXMf/
इससे पहले उर्वशी रौतेला ने एक वर्कआउट चैलेंज पेश किया था. उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर किया था, जिसमें इस चैलेंज की बात कही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘एकाग्रता! प्रेरणा! समर्पण! चलो यह कोई बहाना नहीं है, क्वारंटाइन के दौरान #बॉडीबाइउर्वशी चुनौती! मुझे आशा है कि इस समय हर कोई स्वस्थ और मजबूत है, सुरक्षित रहें.’
https://www.instagram.com/p/CAFLoAFgSNo/
वहीं, उर्वशी ने एक और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘लवर गर्ल.’ उर्वशी इस वीडियो में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही थी. उन्होंने पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी है और वो बेहद खूबसूरत लग रही है.
https://www.instagram.com/p/CAC1mwTg3au/
वहीं, उर्वशी रौतेला भी कोरोना वायरस महामारी की इस जंग में मदद के लिए आगे आई हैं. अभिनेत्री ने पांच करोड़ रुपये दान दिए हैं. उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को वर्चुअल डांस मास्टरक्लास आयोजित करने की जानकारी दी थी. उसका सेशन उन सभी के लिए मुफ्त में खुला है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और नृत्य सीखना चाहते हैं. सेशन में, उन्होंने जुम्बा, तबता और लैटिन नृत्य सिखाया. टिकटॉक पर डांस मास्टरक्लास ने उन्हें 1.8 करोड़ लोगों के साथ जोड़ा. इससे उर्वशी को पांच करोड़ रुपये मिले, जिसे उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दान कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










