अब इस एक्टर की मां को हुआ कोरोना, नानावती अस्पताल में भर्ती
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 May 2020 12:29 PM
Satyajeet Dubey- बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे की मां कोरोना वायरस की शिकार हो गई हैं. एक्टर की मां 54 साल की हैं और उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस से शेयर की है. फिलहाल सत्यजीत की मां मुंबई के एक अस्पताल में अभी आइसोलेशन वार्ड में हैं.
बॉलीवुड एक्टर सत्यजीत दुबे (Satyajeet Dubey) की मां कोरोना वायरस की शिकार हो गई हैं. एक्टर की मां 54 साल की हैं और उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस से शेयर की है. फिलहाल सत्यजीत की मां मुंबई के एक अस्पताल में अभी आइसोलेशन वार्ड में हैं.
Also Read: इस एक्टर के पिता हुए कोरोना पॉजिटिव, BMC ने बंगला किया सील
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने बताया, कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. वो बताते हैं, बीते कुछ दिन से मेरी मां, बहन और मेरे लिए थोड़े मुश्किल साबित हुए हैं. कुछ दिनों से मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं थी. उन्हें माइग्रेन था, तेज बुखार भी था और शरीर में दर्द भी महसूस हो रहा था. हमने उनका कोरोना टेस्ट करवाया और वो पॉजिटिव पाई गईं. उन्हें नानावती अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है. मुझे उम्मीद है कि वो और मजबूत होकर बाहर आएंगी. मुझे और मेरी बहन को कोई लक्षण नहीं है.
https://www.instagram.com/p/CAKfilOgeKK/
गौरतलब है कि सत्यजीत दुबे ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ऑलवेज कभी कभी से की थी. इसके अलावा वो लक लक की बात, बांके की क्रेजी बारात में नजर आए थे. इसके अलावा वो झांसी की रानी और महाराज की जय हो जैसे सीरियल में नजर आ चुके हैं.
Also Read: शाहरुख खान ने इस लॉकडाउन से क्या सीखा? शेयर कर फैंस को बताया
बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर फ्रेडी दारूवाला के पिता को कोरोना वायरस हो गया था. इस बात की पुष्टि खुद फ्रेडी ने की थी. उनके पिता 67 वर्ष के हैं और उन्हें ‘होम आइसोलेशन’ में रखा गया है. इसके साथ ही उनके बंगले को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सील कर दिया गया था. हिंदुस्तानटाइम्सडॉटकाम से उन्होंने कहा था, ‘मेरे पिताजी में बुखार और शरीर में दर्द जैसे मौसमी लक्षण दिखाई दे रहे थे. इसलिए हमने इसे हल्के में लिया. मामले को गम्भीरता से लेते हुए हमने जब तीन-चार दिन बाद जांच कराया तो, वह कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले. डॉक्टर्स ने उन्हें घर में ही आइसोलेट रहने की सलाह दी है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










