Abdu Rozik ने सगाई के 5 महीने बाद किया निकाह रद्द, वजह जान फैंस के उड़े होश

Updated:
विज्ञापन
Abdu Rozik ने सगाई के 5 महीने बाद किया निकाह रद्द, वजह जान फैंस के उड़े होश

Abdu Rozik ने अमीरा के साथ सगाई के 5 महीने बाद निकाह रद्द करने का फैसला लिया है. दोनों 7 जुलाई को निकाह पढ़ने वाले थे लेकिन अब सांस्कृतिक मतभेद की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है.

विज्ञापन

Abdu Rozik: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ फेम सिंगर अब्दु रोजिक ने 24 अप्रैल, 2024 को 19 वर्षीय अमीरा से सगाई की थी. इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया था, जिसके बाद अब्दु के फैंस उनके निकाह का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वे दोनों 7 जुलाई को निकाह पढ़ने वाले थे, लेकिन अब गायक ने सगाई के 5 महीने बाद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अमीरा संग अपना निकाह रद्द कर दिया है. इसकी वजह उन्होंने सांस्कृतिक मतभेद बताया है.

अब्दु रोजिक ने ई-टाइम्स से क्या कहा

अब्दु रोजिक ने हाल ही में ई-टाइम्स को इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते के टूटने को लेकर बात की. और बताया कि इसके पीछे सांस्कृतिक मतभेद थे, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. उन्होंने कहा कि, “मुझे आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैंने अपनी निकाह रद्द कर दी है. सांस्कृतिक मतभेदों के कारण मैंने यह निर्णय लिया. जैसा कि आप सभी जानते हैं, मैं बहुत मेहनती हूं और हर दिन मेरी निजी जिंदगी में नई चुनौतियां आती हैं. ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि मैं ऐसे आदमी से शादी करूं जो मजबूत हो और इन चुनौतियों से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो.”

Also Read: Abdu Rozik को मिली सपनों की राजकुमारी, जानें कौन बनेगी उनकी दुल्हन, इस दिन करेंगे शादी

Also Read: MC Stan और Abdu Rozik की लड़ाई पर साजिद खान का आया रिएक्शन, कहा- दोस्त आमतौर पर आपस में…

अब्दु रोजिक ने फैंस को आभार व्यक्त किया

अब्दु रोजिक ने आगे फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं जो भी हूं उसके लिए आभारी हूं. मैं इस बात से कभी दुखी नहीं हुआ कि मैं जो हूं वह क्यों हूं. मैं जो हूं उसके लिए खुश और आभारी हूं. जिनके साथ मैंने रिश्ते बनाए वे दोस्त बन गए. मुझे उम्मीद है कि इस स्थिति में मुझे फिर से प्यार मिलेगा. मैं आपकी शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं.”

निकाह के लिए उत्सुक थे अब्दु

अब्दु रोजिक ने UAE के शारजाह में 24 अप्रैल, 2024 को अमीरा के साथ सगाई की. 20 साल के अब्दु 19 वर्षीय अमीराती से 7 जुलाई को निकाह पढ़ने वाले थे. इसके लिए वह काफी खुश भी थे. इसकी झलक हमें इंस्टाग्राम पर उनके इंगेजमेंट पोस्ट पर देखने को मिल रही थी.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola