MC Stan और Abdu Rozik की लड़ाई पर साजिद खान का आया रिएक्शन, कहा- दोस्त आमतौर पर आपस में…

Updated:
विज्ञापन
MC Stan और Abdu Rozik की लड़ाई पर साजिद खान का आया रिएक्शन, कहा- दोस्त आमतौर पर आपस में…

अब्दु रोजिक और एमसी स्टेन की लड़ाई पर साजिद खान का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि वे बहुत छोटे हैं. उनकी उम्र देखिए स्टेन 23 और अब्दु 19 हैं, दोस्त आमतौर पर आपस में लड़ते हैं और यह बहुत आम है. यह है कोई बड़ी बात नहीं है’.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 के प्रतियोगी और फिल्म निर्माता साजिद खान बीते दिनों अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के साथ दिखाई दिए. तीनों की मुलाकात अंकित गुप्ता के हाल ही में चंडीगढ़ से मुंबई आने के बाद एक कॉमन फ्रेंड के यहां हुई. सबने पैपराजी के सामने पोज दिया. मीडिया से बातचीत करते हुए, साजिद खान ने अपने मंडली सदस्यों एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक की लड़ाई के बारे में बात की. उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान कहा कि दोस्तों के बीच लड़ाई-झगड़ा आम बात है और एक बार अब्दु भारत वापस आ जाए तो साथ बैठेंगे और खाना खाएंगे.

अब्दु-एमसी की लड़ाई पर बोले साजिद खान

एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक के बीच लड़ाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, साजिद खान ने कहा, “मुझे लगता है कि वे बहुत छोटे हैं. उनकी उम्र देखिए स्टेन 23 और अब्दु 19 हैं, दोस्त आमतौर पर आपस में लड़ते हैं और यह बहुत आम है. यह है कोई बड़ी बात नहीं है. मुझे यकीन है कि एक बार जब अब्दु भारत, मुंबई वापस आ जाएगा, तो हम सब एक साथ भोजन करेंगे. चीजों को सामान्य बनाने के लिए बस गले लगाना होगा. मुझे लगता है कि वे पहले ही फोन पर बात कर चुके हैं. मुझे लगता है कि सुर्खियों के लिए ये चीज सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही दिखाया जा रहा है.

अर्चना गौतम को लेकर क्या बोली प्रियंका

जब साजिद और प्रियंका से अर्चना गौतम द्वारा एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक की लड़ाई पर कटाक्ष करने के बारे में पूछा गया, तो साजिद और प्रियंका ने कहा, “वो अर्चना है ना, वो ये नहीं करेगी तो अर्चना कैसे होगी. बता दें कि साजिद खान और अंकित बिग बॉस 16 के घर में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे. दोनों एक दूसरे को दोस्त मानते थे और उन्होंने अंदर ही अंदर फिल्म मेकिंग के बारे में काफी चर्चा की और धीरे-धीरे प्रियंका भी साजिद खान के साथ बंध गईं. बिग बॉस खत्म होने के बाद, अंकित अपने टीवी शो जुनूनियत में व्यस्त हो गए, जिसकी शूटिंग उन्होंने चंडीगढ़ में की, लेकिन मुंबई लौटने के बाद उन्होंने साजिद खान से मिलने का फैसला किया. हाउसफुल के निर्देशक ने यह भी खुलासा किया कि वे फोन पर एक-दूसरे के संपर्क में थे.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को फ्लॉप होने से खुद भगवान… KRK ने सलमान खान के लिए मजे, भोजपुरी में की मिमिक्री

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola