Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को फ्लॉप होने से खुद भगवान… KRK ने सलमान खान के लिए मजे, भोजपुरी में की मिमिक्री

KRK On Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का नया गाना आज तेलगू में रिलीज हुआ. अब केआरके ने सलमान खान को आड़े हाथ लेते हुए उनका और फिल्म का जमकर मजाक उड़ाया है. उन्होंने ये भी कहा कि मूवी फ्लॉप होगी या फिर हिट.
KRK On Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है, इसलिए सभी इसकी कहानी जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. आज मूवी का नया सॉन्ग Bathukamma रिलीज हुआ. जिसमें साउथ इंडियन स्टाइल में सभी स्टार्स दिखे. हालांकि लगता है कि केआरके को भाईजान का ये लुक और फिल्म की कहानी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई, इसलिए तो एक नये ट्वीट में उन्होंने गाने और फिल्म का जमकर मजाक उड़ाया.
खुद को फेमस क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके को अक्सर बॉलीवुड फिल्मों, एक्टर, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते देखा जाता है. वह किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब सलमान खान की फिल्म का उन्होंने भोजपुरी लहजे में मजाक उड़ाया है. केआरके ने ट्वीट किया, ”आज बुढ़ऊ हीरो की भोजपुरी film “किसी का हाथ किसी की टांग” का एक और भोजपुरी गाना release हुआ है! और ये गाना इस बात का सबूत है, कि इस film को फ्लॉप होने से खुद भगवान भी नहीं बचा सकता!”
https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1641697183656452096
सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन और सलमान खान द्वारा निर्मित, किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










