आमिर खान की तीसरी शादी से पहले चर्चा में आया किरण राव वाला बयान, कहा था- क्या तलाक हो जाए तो आप दुश्मन बन जाते हैं?
आमिर खान की तीसरी शादी गौरी स्प्रैट से होने जा रही है, लेकिन इसी बीच किरण राव को लेकर उनका एक बयान फिर चर्चा में हैं. आमिर ने कहा था कि हम इमोशनली और इंसानी तौर पर हमेशा एक परिवार की तरह रहेंगे.
आमिर खान 5 जुलाई यानी आज 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं. यह एक इंटीमेट वेडिंग होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. इसी बीच उनके पुराने इंटरव्यू का एक बयान फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अपनी एक्स-वाइफ किरण राव के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की थी.
Aamir Khan on Kiran Rao Relationship: आमिर खान बोले- तलाक हो जाए तो आप तुरंत दुश्मन बन जाते हैं?
आमिर खान और किरण राव ने 2021 में तलाक लिया था, लेकिन दोनों आज भी एक अच्छे रिश्ते में हैं. न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा था, “क्या किसी डॉक्टर ने कहा है कि तलाक हो जाए तो आप तुरंत दुश्मन बन जाते हैं? मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मेरी जिंदगी में किरण आई. हमारा साथ बहुत ही अच्छा और पूरा करने वाला सफर रहा है. हमने साथ में बहुत कुछ बनाया है, पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों स्तर पर. हम आगे भी जुड़े रहेंगे. हम इमोशनली और इंसानी तौर पर हमेशा एक परिवार की तरह रहेंगे.”

Aamir Khan New Chapter with Gauri Spratt: गौरी स्प्रैट के साथ नई शुरुआत
आज आमिर खान, गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई में शादी कर रहे हैं. आमिर ने गौरी के बारे में कहा था, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मेरी मुलाकात गौरी से हुई. वह मुझे शांति और खुशी देती हैं. हालांकि मेरी पिछली रिश्तों में भी गहराई थी, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाई. अब मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी पूरी हो गई है.”
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: आमिर और गौरी आज करेंगे शादी
आमिर खान ने मीडिया से बात करते हुए अपनी शादी के बारे में बताते हुए कहा, ‘बहुत ही छोटी शादी है घर पर ही कर रहे हैं. दोनों फैमिली के लोग होंगे. 5 जुलाई हमारे लिए बहुत ही खास दिन है. बस दोनों फैमिली हैं, कुछ खास दोस्त हैं, छोटा सा फंक्शन घर पर ही कर रहे हैं हम लोग. हम सबकी दुआएं चाहेंगे. आप सब लोग आशीर्वाद दें, प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा. शादी में करीबी लोग बचपन के दोस्त लोग रहेंगे. बहुत ही छोटा अफेयर है. घर पर ही है.’
यह भी पढ़ें- आमिर खान की शादी आज, अगर नहीं जानते तो जानिए कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन गौरी स्प्रैट
यह भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए