सैफ अली खान ने किया कंफर्म, बेटी सारा को लॉन्च कर रहे हैं करण जौहर

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर पिछले काफी दिनों से तरह-तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही है. अब लग रहा है कि सैफ, सारा को फिल्मी दुनिया में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हाल ही में सैफ ने एक पोर्टल को […]
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर पिछले काफी दिनों से तरह-तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही है. अब लग रहा है कि सैफ, सारा को फिल्मी दुनिया में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
हाल ही में सैफ ने एक पोर्टल को दिए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि करण जौहर, सारा को बॉलीवुड में ब्रेक देने जा रहे हैं. सैफ ने करण की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक प्रतिभाशाली और जुनूनी फिल्ममेकर है, जो एक न्यूकमर के लिए बेहतरीन है.
सैफ ने आगे भी बताया कि वे बेहद खुश है कि सारा उनके साथ अपने सिने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. कुछ समय पहले ऐसी खबरें थी कि सारा बॉलीवुड में अभिनेता रितिक रोशन के आपोजिट डेब्यू करने जा रहा है, हालांकि बाद में इस खबर को पूरी तरह से नकार दिया गया.
यदि ये बात सच होती है तो सारएा करण की अगली फिल्म ‘स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2’ में नजर आ सकती हैं. फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल हैं. खबरें यह भी थी दिशा पटानी ने सारा को इस फिल्म से रिप्लेस कर दिया है. अब तो समय आने पर ही पता चल पायेगा कि टाइगर पर्दे पर किसके संग रोमांस करते नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




