सलमान खान के बारे में ये क्या बोल गई पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर, वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके साथ बी-टाउन की हर अभिनेत्री काम करना चाहती हैं. सलमान इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में शुमार किया जाता है. लेकिन एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने उन्हें छिछोरा कह दिया है. इस पाकिस्तानी अभिनेत्री का नाम है सबा कमर, जो इरफान खान संग फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से बॉलीवुड […]
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके साथ बी-टाउन की हर अभिनेत्री काम करना चाहती हैं. सलमान इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में शुमार किया जाता है. लेकिन एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने उन्हें छिछोरा कह दिया है.
इस पाकिस्तानी अभिनेत्री का नाम है सबा कमर, जो इरफान खान संग फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें सबा, सलमान को छिछोरा कह रही है और उनके डांस स्टेप्स का मजाक उड़ा रही है.
यह वीडियो 2015 का है और किसी पाकिस्तानी टॉक का हिस्सा है. सब का इंटरव्यू लिया जा रहा है. उन्होंने सलमान के अलाव रितिक रोशन के बारे में अजीब बात कह दी है. उनसे पूछा गया कि क्या वे रितिक संग काम करना चाहेंगी, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि उन्हें दो बच्चों का बाप नहीं चाहिए.
https://www.youtube.com/watch?v=1EPT_gz7x3w
हालांकि वे रणबीर कपूर में वे थोड़ी दिलचस्पी लेती दिखाई दी. लेकिन उनके साथ डेटिंग के बारे में पूछने पर सबा ने कहा कि उनका दीपिका पादुकोण के साथ अफेयर है, इसलिए नहीं. रितेश देशमुख के साथ काम करने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान में अच्छा काम कर रही हूं तो मुझे वहां भी ए-लिस्ट वाला एक्टर ही चाहिए.
सबा ने इमरान हाशमी का भी मजाक उड़ाया. उन्होंने इमरान की फोटो को देखकर कहा कि उन्हें मुंह का कैंसर नहीं करवाना. सबा कमर के बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




