उदय चोपडा के बारे में पूछने पर भड़कीं नरगिस, कहा,‘ बेतुका सवाल...''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2016 10:14 AM
मुंबई: अभिनेत्री नरगिस फाखरी और अभिनेता उदय चोपडा को लेकर हाल ही में खबरें आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. वहीं अपने कथित संबंध विच्छेद के बारे में पूछे गये सवालों से उन्होंने मुंह मोड़ लिया और मीडिया से ‘बेतुके’ सवाल नहीं पूछने को कहा. उदय के साथ संबंधों में कथित तौर […]
मुंबई: अभिनेत्री नरगिस फाखरी और अभिनेता उदय चोपडा को लेकर हाल ही में खबरें आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है. वहीं अपने कथित संबंध विच्छेद के बारे में पूछे गये सवालों से उन्होंने मुंह मोड़ लिया और मीडिया से ‘बेतुके’ सवाल नहीं पूछने को कहा.
उदय के साथ संबंधों में कथित तौर पर दरार आने की खबरें आने के बाद से नरगिस फाखरी सुर्खियों में है.
इस साल की शुरआत में, जब वह ‘हाउसफुल 3′ का प्रमोशन बीच में ही छोडकर अमेरिका चली गईं तो मीडिया के एक वर्ग में यह कयास लगाए गए थे कि उदय से संबंध टूटने के चलते उन्होंने बॉलीवुड से हमेशा के लिए किनारा कर लिया है.
हालांकि नरगिस के प्रवक्ता ने कहा था कि वह काम के बोझ से थक गई है और कुछ आराम करना चाहती है.
आने वाली फिल्म ‘बैंजो’ के ट्रेलर लांच के मौके पर जब नरगिस से उसके कथित ब्रेक अप के बारे में पूछा गया तो उनके सह अभिनेता रितेश देशमुख उनके बचाव में सामने आए और मीडिया से कहा कि इस सवाल का जवाब वह देंगे.
जब सवाल पूछने वाले ने दोबारा अपनी बात कही तो नरगिस ने कहा, ‘आपका सवाल बेतुका है और यह बहुत दुख की बात है. मुझे नहीं लगता कि आपको यह सवाल पूछना चाहिए.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










