ePaper

नरगिस फाखरी नहीं छोडेंगी बॉलीवुड, देखिए VIDEO

Updated at : 29 Jul 2016 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
नरगिस फाखरी नहीं छोडेंगी बॉलीवुड, देखिए VIDEO

मुम्बई : अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने उन खबरों का सिरे से खंडन किया है जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि वो जल्‍द ही बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को अलविदा कह अमेरिका लौटने की योजना बना रही हैं. वह जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बैंजो’ में रितेश देशमुख संग रोमांस करती नजर आयेंगी. फाखरी के बारे में लंबे […]

विज्ञापन

मुम्बई : अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने उन खबरों का सिरे से खंडन किया है जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि वो जल्‍द ही बॉलीवुड इंडस्‍ट्री को अलविदा कह अमेरिका लौटने की योजना बना रही हैं. वह जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बैंजो’ में रितेश देशमुख संग रोमांस करती नजर आयेंगी.

फाखरी के बारे में लंबे समय से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि अभिनेता उदय चोपड़ा से संबंध टूटने से वह नाखुश हैं और न्यूयॉर्क स्थित अपने घर लौटना चाहती हैं.

https://www.instagram.com/p/BIYzxVBAaDu/

36 वर्षीया अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म ‘बैंजो’ की तस्वीर के साथ आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और स्पष्ट किया कि उनका बॉलीवुड छोडने का कोई इरादा नहीं है. ‘बैंजो’ एक संगीतमय एक्शन फिल्म है. यह 23 सितम्बर को रिलीज होगी.

अभिनेत्री ने लिखा, ‘अमेरिका में अपने काम को खत्म करना और कुछ हफ्ते के अंदर अपनी फिल्म बंजो का प्रमोशन करना चाहती हूं. छोडने की कोई योजना नहीं है. नफरत फैलाने वाले नफरत फैलाएंगे. बाकी सब अफवाह है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola