ePaper

आखिर अब क्यों धक-धक गर्ल माधुरी को आयी संजय दत्त की याद, किया फोन

Updated at : 11 Jun 2016 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
आखिर अब क्यों धक-धक गर्ल माधुरी को आयी संजय दत्त की याद, किया फोन

मुंबई : धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने मुन्ना भाई संजय दत्त को फोन किया है. मिड डे अखबार के अनुसार माधुरी ने संजय दत्त को यह कंफर्म करने के लिए फोन किया था कि उनका जिक्र संजय दत्त के बायोपिक में ना किया जाये. गौरतलब है कि किसी जमाने में माधुरी का दिल संजय दत्त […]

विज्ञापन

मुंबई : धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने मुन्ना भाई संजय दत्त को फोन किया है. मिड डे अखबार के अनुसार माधुरी ने संजय दत्त को यह कंफर्म करने के लिए फोन किया था कि उनका जिक्र संजय दत्त के बायोपिक में ना किया जाये.

गौरतलब है कि किसी जमाने में माधुरी का दिल संजय दत्त के लिए बहुत धड़का था. दोनों रिलेनशिप में थे. जब मुंबई बम विस्फोट मामले में संजय दत्त को जेल जाना पड़ा था, उस वक्त तक माधुरी उनके साथ थीं, लेकिन फिर माधुरी ने संजय से अपना रिश्ता तोड़ लिया. इन दोनों ने साथ में साजन जैसी रोमांटिक फिल्म भी की है. इसके अलावा दोनों की जोड़ी को खलनायक में भी बहुत पसंद किया गया था.

लेकिन अब दोनों अपने-अपने वैवाहिक जीवन में बहुत खुश हैं. संजय अपनी पत्नी मान्यता और माधुरी अपने डॉक्टर पति श्रीराम नेने के साथ बहुत खुश हैं. ऐसे में वह नहीं चाहती कि संजय के साथ उनका नाम फिर उछाला जाये. पहले इस फिल्म में माधुरी का उल्लेख था, लेकिन जब माधुरी ने आपत्ति जतायी तो उनसे रिलेटेड सीन्स को हटा दिया गया है.

निर्माता निदेशक राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक बना रहे हैं. इसमें रणबीर कपूर उनकी भूमिका निभायेंगे साथ में दो हीरोइनें हैं, जो उनकी पत्नी ऋचा शर्मा और मान्यता दत्त का किरदार निभायेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola