अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड पर भारी पड़ रही है हॉलीवुड फिल्में

मुंबई: हॉलीवुड फिल्में इस वर्ष बॉलीवुड फिल्मों को घरेलू बाजार में कडी टक्कर देती प्रतीत हो रही हैं और खास तौर पर पिछले छह महीनों से तो हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं. इस बात का सबसे बडा उदाहरण ‘द जंगल बुक’ है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से […]
मुंबई: हॉलीवुड फिल्में इस वर्ष बॉलीवुड फिल्मों को घरेलू बाजार में कडी टक्कर देती प्रतीत हो रही हैं और खास तौर पर पिछले छह महीनों से तो हिंदी फिल्मों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं. इस बात का सबसे बडा उदाहरण ‘द जंगल बुक’ है जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है.
आठ अप्रैल को रिलीज हुई ‘जंगल बुक’ ने इसके एक सप्ताह बाद रिलीज हुई बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ को कडी टक्कर दी. हालांकि ‘फैन’ को करीब 19 करोड रुपए की ओपनिंग मिली जबकि ‘‘जंगल बुक’ को 10 करोड रुपए की ओपनिंग मिली लेकिन फैन 90 करोड रुपए का आंकडा पार करने के लिए संघर्ष कर रही है जबकि डिजनी की यह एनिमेटिड फिल्म हॉलीवुड फिल्मों के पिछले सभी रिकॉर्ड्स तोडकर 183 करोड रुपए कमा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




