ePaper

जानें, सलमान खान के ''डांस स्‍टेप्‍स'' के बारे निर्देशक फराह खान ने क्‍या कहा ?

Updated at : 06 Jun 2016 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, सलमान खान के ''डांस स्‍टेप्‍स'' के बारे निर्देशक फराह खान ने क्‍या कहा ?

नयी दिल्ली : जानीमानी निर्देशक फराह खान ने आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के एक गीत ‘बेबी को बास पसंद है’ के लिए एक और जोशीला डांस नंबर को तैयार किया है. फिल्म निर्देशक व कोरियोग्राफर फराह बताती हैं कि उन्हें सलमान के साथ काम करके अच्छा लगता है क्योंकि वे इस प्रकार के फनी स्टेप्स अच्छे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जानीमानी निर्देशक फराह खान ने आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ के एक गीत ‘बेबी को बास पसंद है’ के लिए एक और जोशीला डांस नंबर को तैयार किया है. फिल्म निर्देशक व कोरियोग्राफर फराह बताती हैं कि उन्हें सलमान के साथ काम करके अच्छा लगता है क्योंकि वे इस प्रकार के फनी स्टेप्स अच्छे करते हैं.

फराह सलमान के साथ कई बार काम कर चुकी है, चाहे वह ‘मुन्नी बदनाम’ हो या ‘फेविकॉल से’ हो, वे बताती हैं कि वह हमेशा उसे एक सिग्नेचर स्टेप देने की कोशिश करती है जो कि सलमान की एक पहचान बन गई है.

फराह ने बताया ,‘मैं अबतक सलमान के साथ कई बार काम कर चुकी हूं. मैं हर बार उससे एक सिग्नेचर स्टेप करवाने की कोशिश करती हूं जो कि मुझे लगता है कि बाद में काफी लोकप्रिय हो जाएगा और जिसे सिर्फ सलमान ही कर सकता है. वह डांस के इस नटखट व मजाकिया स्टाइल को काफी हद तक अच्छा कर लेता है. वह अपने काम को काफी मजे से करता है और सेट पर ढेर सारी मस्ती करता है और उसके घर से काफी अच्छा खाना भी आता है.’

फिल्म ‘हैपी न्यू ईयर’ की निर्देशक ने कहा कि इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपडा ने उन्हें फोन कर विवाह के दौरान होने वाले इस आइटम नंबर को कोरिग्राफ करने के लिए कहा.

अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान और अनुष्का शर्मा हैं. सलमान हरियाणा के पहलवान की भूमिका निभा रहा है. फिल्म ‘सुल्तान’ 6 जुलाई को रिलीज हो रही है और इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स द्वारा किया गया है.

मशहूर कोरियोग्राफर का कहना है कि शुरु में उन्हें इस गीत पर काम नहीं करना था लेकिन जब उनके पास आदित्य का फोन आया तो उसे वह मना नहीं कर पायीं. फराह ने बताया कि, ‘पहली बार मैं अब्बास के साथ काम कर रही थी और हमें साथ में काम करके काफी अच्छा लगा.

उन्होंने बताया कि गीतों को कोरियोग्राफ करने के मामले में उनकी कोई वरीयता सूची नहीं होती लेकिन उन्हें चुनौतियों से खेलना पसंद है. उन्होंने बताया कि, ‘विवाह के इस गीत में सलमान और अनुष्का के साथ काफी मस्ती हुई. माहौल कुछ अलग नहीं था फिर भी इसमें कुछ विशेष करना था क्योंकि कुछ हट के अलग करना था.’

उन्‍होंने आगे बताया,’ हमलोगों के पास इसे करने के लिए पांच दिन थे लेकिन हमने इसे सिर्फ चार दिनों में पूरा कर दिया. सलमान यह बात जल्दी जान जाता है कि निर्देशक उससे क्या करवाना चाहता है. कुल मिलाकर यह काफी मस्ती भरा रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola