ePaper

जानें, रितिक से सुलह को लेकर क्‍या बोली उनकी पूर्व पत्‍नी सुजैन खान ?

Updated at : 03 May 2016 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
जानें, रितिक से सुलह को लेकर क्‍या बोली उनकी पूर्व पत्‍नी सुजैन खान ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन इनदिनों कंगना रनौत के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं उनकी पूर्व पत्‍नी सुजैन खान इस मामले में रि‍तिक के पक्ष में नजर आई. वहीं सुजैन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है कि वह रितिक के पास वापस जा रही हैं. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन इनदिनों कंगना रनौत के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं उनकी पूर्व पत्‍नी सुजैन खान इस मामले में रि‍तिक के पक्ष में नजर आई. वहीं सुजैन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है कि वह रितिक के पास वापस जा रही हैं. उन्होंने कहा कि उनके बीच कभी सुलह नहीं होगी.

हाल ही में रितिक-सुजैन को दोनों बच्‍चों के साथ देखा गया था, इसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि शायद दोनों करीब आ गये हैं लेकिन सुजैन ने ट्वीट कर ऐसी सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. आपको बता दें कि 2014 में दोनों अलग हो गया थे.

सुजैन ने ट्विटर पर कहा, ‘मेरा लोगों से अनुरोध है कि वे अटकलें लगाना बंद करें. रितिक के साथ कभी सुलह नहीं होगी. लेकिन हम हमेशा अच्छे माता पिता रहेंगे. यह हमारी पहली प्राथमिकता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola