बोलीं नरगिस फाखरी, ''एडल्ट कॉमेडी'' भारत में न बाबा न...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2016 12:31 PM

विज्ञापन

मुंबई : नई अभिनेत्रियां बॉलीवुड में एडल्ट कॉमेडी के जरीए कदम रख रहीं हैं और बहुत कम समय में शोहरत हासिल कर रहीं हैं लेकिन एक ऐसी भी अभिनेत्री हैं जिन्हें इस शब्द से भारत में परहेज है. जी हां यहां बात हो रही है बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस गर्ल अभिनेत्री नरगिस फाखरी की. एडल्ट […]

विज्ञापन

मुंबई : नई अभिनेत्रियां बॉलीवुड में एडल्ट कॉमेडी के जरीए कदम रख रहीं हैं और बहुत कम समय में शोहरत हासिल कर रहीं हैं लेकिन एक ऐसी भी अभिनेत्री हैं जिन्हें इस शब्द से भारत में परहेज है. जी हां यहां बात हो रही है बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस गर्ल अभिनेत्री नरगिस फाखरी की. एडल्ट कॉमेडी के संबंध में उनका कहना है कि ऐसा करने पर वह भारत में काफी असहज महसूस करती हैं.

अमेरिकी मॉडल-अभिनेत्री नरगिस की आने वाली अगली फिल्म ‘हाउसफुल’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म है. वह भारत में अब इस शैली की फिल्मों में काम करने को इच्छुक नहीं हैं. नरगिस ने बताया, ‘‘मैं यह (व्यस्क या सेक्स कॉमेडी फिल्में) नहीं करुंगी. यहां (भारत) में हास्य की भावना भी काफी अलग है. अगर आप अमेरिका या जर्मनी या लंदन जाएंगे तो लोगों में अलग हास्य की भावना मिलेगी. ऐसे में मैं ‘एडल्ट या सेक्स कॉमेडी फिल्म अमेरिका में कर सकती हूं लेकिन भारत में नहीं.

अंग्रेजी व्यस्क कॉमेडी फिल्मों को बाजार में देखते हुये हिन्दी फिल्म निर्माताओं ने ‘ग्रांड मस्ती’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘मस्तीजादे’ और अन्य फिल्मों जैसे व्यस्क कॉमेडी फिल्मों के निर्माण का भी प्रयास किया. ‘रॉकस्टार’ की अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अभी तक हिन्दी में कोई व्यस्क कॉमेडी फिल्म नहीं देखी है. साजिद-फरहाद निर्देशित ‘हाउसफुल 3′ फिल्म में वह अभिनेता अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और लीजा हेडन के साथ नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola