ePaper

...अब मलाइका-अरबाज के रिश्‍ते को लेकर बोलीं अमृता सिंह, जानें क्‍या कहा ?

Updated at : 21 Mar 2016 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
...अब मलाइका-अरबाज के रिश्‍ते को लेकर बोलीं अमृता सिंह, जानें क्‍या कहा ?

वर्ष 2016 में कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज एकदूसरे से अलग हुए तो कईयों ने गुपचुप शादी कर सबको हैरान कर दिया. इसी क्रम में अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की एकदूसरे से 17 साल बाद अलग होने की खबरों ने सभी को चौंका दिया है. वहीं मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने तो लगभग […]

विज्ञापन

वर्ष 2016 में कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज एकदूसरे से अलग हुए तो कईयों ने गुपचुप शादी कर सबको हैरान कर दिया. इसी क्रम में अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की एकदूसरे से 17 साल बाद अलग होने की खबरों ने सभी को चौंका दिया है. वहीं मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने तो लगभग दोनों के अलग होने की खबरों को कंफर्म कर ही दिया है.

हालांकि अरबाज ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर लिखा था कि दोनों के बीच सब ठीकठाक है. लेकिन मलाइका ने तो इस मामले में चुप्‍पी साध रखी है. वहीं जब अमृता से एक कार्यक्रम के दौरान अरबाज और मलाइका के बारे में पूछा गया तो सबलोगों को उम्‍मीद थी कि वो कहेंगी ये बसे अफवाहें हैं ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है. लेकिन उनका जवाब कुछ ऐसा था,’ दोनों मैच्‍योर हैं और दोनों अपनी जिदंगी के फैसले ले सकते हैं.’

मलाइका ने छोड़ा घर

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार कुछ दिनों पहले मलाइका ने बांद्रा स्थित अपना घर छोड़ दिया है और अपने बच्‍चों के साथ खार के नजदीक एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई है, जो उनकी बहन अमृता अरोड़ा के अपार्टमेंट के बगल में हैं. इसकी एक वजह अरबाज से अलग होना बताया जा रहा है.

अरबाज अकेले कर रहे हैं शो होस्‍ट

इनदिनों दोनों कलाकार रियेलिटी शो ‘पावर कपल’ को होस्‍ट करते नजर आ रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से अरबाज ही इस शो को हास्‍ट करते नजर आ रहे हैं. जब मलाइका से इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने बताया कि उनका कॉन्‍ट्रैक्‍ट खत्‍म हो गया है. पिछले साल अभिनेता रितिक रोशन और सुजैन खान के तलाक पर मुहर लगी थी.

सलमान कर चुके है कोशिश

पिछले दिनों सलमान ने अपने पसंदीदा रेस्‍टोरेंट में एक डिनर का आयोजन किया था. जहां उन्‍होंने मलाइका, उनकी मां और बहन अमृता को भी बुलाया था. सलमान के कहने पर मलाइका वहां आई और चली भी गई. साथ ही उन्‍होंने अरबाज से जुड़ने की बात को खारिज कर दिया. इसके बाद भी सलमान एक अवार्ड फंक्‍शन के दौरान मलाइका से जुडे थे. दोनों एकदूसरे से मिले और समय मिलते ही सलमान ने ग्रीन रुम में मलाइका से बात की लेकिन वहां भी बात नहीं बन पाई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola