ePaper

संजय की जीवनी पर आधारित फिल्म होगी दिलचस्प

Updated at : 28 Feb 2016 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
संजय की जीवनी पर आधारित फिल्म होगी दिलचस्प

मुंबई : अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त का मानना है कि उनके भाई की जीवनी पर आधारित आने वाली फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी. फिल्म में विवादित अभिनेता संजय दत्त के जीवन की घटनाओं से रुबरु कराया जाएगा और उनके प्रेम संबंधों, मादक पदार्थ की लत, कथित अंडरवर्ल्ड संपर्क और उनके कारावास […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त का मानना है कि उनके भाई की जीवनी पर आधारित आने वाली फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आएगी. फिल्म में विवादित अभिनेता संजय दत्त के जीवन की घटनाओं से रुबरु कराया जाएगा और उनके प्रेम संबंधों, मादक पदार्थ की लत, कथित अंडरवर्ल्ड संपर्क और उनके कारावास की घटनाओं को दिखाया जाएगा.

फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के अभिनेता के साथ काम कर रहे हैं जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. प्रिया ने बताया, ‘‘उनका (संजय) का जीवन दिलचस्प है. मुझे नहीं मालूम जीवन पर आधारित फिल्म किस तरह दिखाई जाएगी। बहुत सारे लोगों को ऐसी राहों से नहीं गुजरना पडा है और वह काफी मजबूत और शांत नजर आ रहे हैं. मैं आश्वस्त हूं कि उनके जीवन पर आधारित फिल्म देखने में दिलचस्प होगी.’

1993 मुंबई विस्फोट के सिलसिले में जेल की सजा काटने के बाद संजय 25 फरवरी को जेल से बाहर आए हैं. अब तक के अपने कैरियर में अभिनेता ने कई यादगार फिल्में की हैं लेकिन उनकी बहन प्रिया को उनकी ‘वास्तव’ और ‘मुन्ना भाई’ श्रृंखला की फिल्में काफी पसंद है. संजय के दोस्त हिरानी ने कहा है कि वह जल्द ही अभिनेता के साथ ‘मुन्ना भाई’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म पर काम शुरू करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola