गर्मियों में एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे संजय दत्त

मुंबई : बंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोप में सजा काटने के बाद आज रिहा होने वाले अभिनेता संजय दत्त गर्मियों से सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे. ‘बैंग बैंग’ के निर्देशक पहली बार संजय दत्त के साथ फिल्म बना रहे हैं. सिद्धार्थ ने कहा, ‘हम जल्द ही फिल्म […]
मुंबई : बंबई में 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोप में सजा काटने के बाद आज रिहा होने वाले अभिनेता संजय दत्त गर्मियों से सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे. ‘बैंग बैंग’ के निर्देशक पहली बार संजय दत्त के साथ फिल्म बना रहे हैं.
सिद्धार्थ ने कहा, ‘हम जल्द ही फिल्म का काम शुरु कर देंगे. यह थ्रिलर तत्वों वाली एक एक्शन फिल्म है. हालांकि अभी इसका शीर्षक निश्चित नहीं हुआ. हम गर्मियों में इसकी शूटिंग शुरु कर देंगे.’ उन्होंने बताया कि इस फिल्म में कई कलाकार नहीं होंगे. जेल से बाहर आने के बाद 56 वर्षीय अभिनेता की यह पहली फिल्म होगी.
फिल्म में संजय दत्त से रोमांस करने वाली अभिनेत्री के बारे में पूछने पर उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया. दत्त सामाजिक विषय पर आधारित उमेश शुक्ला की फिल्म में भी काम करेंगे. इसके साथ ही इन्द्र कुमार की हास्य फिल्म ‘धमाल’ और ‘मुन्नाभाई’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म भी प्रस्तावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




