...तो टीवी पर सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली अभिनेत्री बनीं रवीना, जानें कैसे ?

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन जल्द ही आगामी डांस रियेलिटी शो ‘शाइन ऑफ इंडिया’ में बतौर जज नजर आयेंगी. उन्हें हर एपिसोड के लिए लगभग 1.25 करोड़ रूपये मिलेंगे. इस तरह वे टीवी पर बॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई करनेवाली अभिनेत्री बन जायेंगी. रवीना के अलावा इस शो को अभिनेता गोविंदा और नृत्य निर्देशिका सरोज खान भी […]
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन जल्द ही आगामी डांस रियेलिटी शो ‘शाइन ऑफ इंडिया’ में बतौर जज नजर आयेंगी. उन्हें हर एपिसोड के लिए लगभग 1.25 करोड़ रूपये मिलेंगे. इस तरह वे टीवी पर बॉलीवुड की सर्वाधिक कमाई करनेवाली अभिनेत्री बन जायेंगी. रवीना के अलावा इस शो को अभिनेता गोविंदा और नृत्य निर्देशिका सरोज खान भी निर्णायकों में शामिल होंगी.
आपको बता दें कि इससे पहले रवीना ‘साहिब बीवी और गुलाम’, ‘छोटे मियां’ और ‘कॉमेडी का महा मुकाबला’ जैसे कई टीवी कार्यक्रमों में नजर आ चुकी हैं. वहीं सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड सितारों का अब टीवी कार्यक्रमों में आना एक आम बात हो गई है और इन कलाकारों को बड़ी रकम दी जाती है क्योंकि इससे शो में मनोरंजन का स्तर दोगुना हो जाता है.
सूत्र के मुताबिक,’ इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद रवीना टंडन टीवी पर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली अभिनेत्री बन जायेंगी.’ इससे पहले माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी भी रियेलिटी शो जज कर चुकी है और दोनों को प्रति एपिसोड एक करोड़ रुपये दिये गये थे.
आपको बता दें कि यह शो चैनल ‘वी’ पर प्रसारित किया जायेगा और अभिनेत्री फरनाज शेट्टी इसे होस्ट करती दिखाई देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




