ePaper

अनुपम खेर ने की ''तेरे बिन लादेन...'' की तारीफ, बेटे सिकंदर भी...

Updated at : 08 Feb 2016 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
अनुपम खेर ने की ''तेरे बिन लादेन...'' की तारीफ, बेटे सिकंदर भी...

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आगामी फिल्‍म ‘तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव’ की खूब तारीफ की है. अभिषेक शर्मा की इस फिल्‍म में अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी नजर आयेंगे. फिल्‍म एक कॉमेडी ड्रामा है. अनुपम ने फिल्‍म की पूरी टीम को बधाई दी है. खेर ने फिल्‍म को एक बेहतरीन […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने आगामी फिल्‍म ‘तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव’ की खूब तारीफ की है. अभिषेक शर्मा की इस फिल्‍म में अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी नजर आयेंगे. फिल्‍म एक कॉमेडी ड्रामा है. अनुपम ने फिल्‍म की पूरी टीम को बधाई दी है.

खेर ने फिल्‍म को एक बेहतरीन फिल्‍म बताते हुए ट्वीट किया है और लिखा है कि,’ फिल्‍म ‘तेरे बिन लादेन…’ बहुत पसंद आई. काफी समय बाद इतनी शानदार फिल्‍म देखी. ‘शेट्टी सिस्‍टर्स’ का बधाई. अभिषेक शर्मा बेहतरीन हैं.’

यह फिल्‍म वर्ष 2010 की फिल्‍म ‘तेरे बिन लादेन’ की सीक्‍वल है. फिल्‍म में मनीष पॉल मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं प्रद्युम्न सिंह, सिकंदर खेर, पीयूष मिश्रा भी नजर आयेंगे. फिल्‍म के आईटम सॉन्‍ग में अली जफर थिरकते नजर आयेंगे. फिल्‍म आगामी 26 फरवरी को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola