...जब शाहरुख-काजोल के बीच अचानक हुआ लिप-किस! वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल पिछले साल (2015) की फिल्म ‘दिलवाले’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख-काजोल और बाकी कलाकार ‘टुकुर टुकुर’ गाने की शूटिंग कर रहे हैं और इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जो कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी […]
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल पिछले साल (2015) की फिल्म ‘दिलवाले’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख-काजोल और बाकी कलाकार ‘टुकुर टुकुर’ गाने की शूटिंग कर रहे हैं और इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जो कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी अजीब है.
दोनों को बॉलीवुड की सुपरहिट और रोमांटिक जोड़ी में से एक माना जाता है. हालांकि इसके तुरंत बाद काजोल ने शाहरुख से माफी भी मांग ली. दरअसल शूटिंग के दौरान अचानक दोनों के बीच लिप किस हो गया, जिसे देखकर वहां मौजूद फिल्म की पूरी टीम हैरान हो गई और हंसने लगी. रोहित शेट्टी भी दोनों को इस तरह से देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाये.
इस गाने में शाहरुख को काजोल की गाल पर किस करना था, जैसे ही शाहरुख इस सीन के लिए काजोल की ओर मुड़े तो दोनों के बीच लिप किस हो गया. इस दौरान शाहरुख-काजोल के चेहरे के हाव-भाव भी बदलें लेकिन फिर सबके हंसने के बाद दोनों नॉर्मल हो गये.
दोनों ने ‘दिलवाले दुल्हानियां ले जायेंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी को आज भी दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




