हिरानी बोले,'' मैं संजय दत्त का दोस्त नहीं हूं लेकिन...''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे निर्देशक राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह संजय दत्त के दोस्त नहीं हैं लेकिन वे दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं. संजय दत्त के साथ ‘मुन्नाभाई’ सीरीज में काम करने वाले हिरानी इस 56 वर्षीय अभिनेता […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे निर्देशक राजकुमार हिरानी का कहना है कि वह संजय दत्त के दोस्त नहीं हैं लेकिन वे दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं. संजय दत्त के साथ ‘मुन्नाभाई’ सीरीज में काम करने वाले हिरानी इस 56 वर्षीय अभिनेता के जीवन को बडे परदे पर दिखाने जा रहे हैं.
हिरानी ने कहा, ‘मैंने उनके (दत्त) के साथ तीन फिल्मों में काम किया है. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं उनका दोस्त हूं लेकिन मैं उन्हें जानता हूं. मैं उनका सम्मान करता हूं और वह मेरा सम्मान करते हैं इसलिए शायद उन्होंने अपनी कहानी को बयां करने के लिए मुझे चुना है.’ उन्होंने कहा, ‘पिछली बार जब वह यहां थे तब मैंने उन्हें पूरी पटकथा सुनाई थी. वह इस बात से अवगत थे कि यह क्या हो रहा है.’
हिरानी ‘खलनायक’ अभिनेता की वास्तविक जीवन की कहानी से बहुत प्रभावित थे. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए एक फिल्म बनाने का एकमात्र कारण एक दिलचस्प कहानी होती है और कुछ भी नहीं. मैं उनकी वास्तविक जीवन की कहानी से बहुत प्रभावित था, मैंने सब कुछ दरकिनार कर दिया और सोचा कि यह वही कहानी है जिसपर मैं फिल्म बनाना चाहता हूं.’
मादक पदार्थ की लत से लेकर 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में अपनी भागदीरी और अपने निजी जीवन तक संजय दत्त ने अपने जीवन में बहुत से उतार-चढाव देखें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




