ePaper

संजय दत्त की बायोपिक में अभिनेत्री के चयन पर फैसला नहीं : हिरानी

Updated at : 12 Jan 2016 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
संजय दत्त की बायोपिक में अभिनेत्री के चयन पर फैसला नहीं : हिरानी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जीवनी पर बन रही आगामी फिल्म का निर्माण कर रहे निर्देशक राजकुमार हिरानी ने कहा है कि फिल्म के लिए अभी तक किसी अभिनेत्री के चयन पर फैसला नहीं हुआ है. संजय दत्त की जीवनी पर बन रही फिल्म में फिल्म में रणबीर कपूर दत्त की भूमिका में […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जीवनी पर बन रही आगामी फिल्म का निर्माण कर रहे निर्देशक राजकुमार हिरानी ने कहा है कि फिल्म के लिए अभी तक किसी अभिनेत्री के चयन पर फैसला नहीं हुआ है. संजय दत्त की जीवनी पर बन रही फिल्म में फिल्म में रणबीर कपूर दत्त की भूमिका में नजर आएंगे.

ऐसी अफवाह है कि दीपिका पादुकोण भी फिल्म का हिस्सा होंगी. मुंबई में एक समारोह में हिस्सा लेने आए हिरानी ने कहा, ‘हमने अभी तक किसी अभिनेत्री के नाम पर फैसला नहीं किया है. केवल फिल्म की पटकथा पूरी हुई है इसके अलावा रणबीर का नाम तय हुआ है. अभी इतना ही फैसला हुआ है. एक बार 29 जनवरी को फिल्म ‘साला खडूस’ रिलीज हो जाए फिर मैं इस फिल्म पर काम करुंगा.’

बहरहाल, निर्देशक ने इस बात का खुलासा किया कि शुरु में वह अपनी फिल्म ‘साला खडूस’ के लिए बॉक्सर रितिका सिंह को लेने के खिलाफ थे. फिल्म में आर माधवन बॉक्सिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं और राष्ट्रीय-स्तर की किक-बॉक्सर रितिका सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola