मोहित की ‘हाफ गर्लफ्रेंड'' को लेकर नर्वस हैं श्रद्धा कपूर

Published at :11 Jan 2016 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
मोहित की ‘हाफ गर्लफ्रेंड'' को लेकर नर्वस हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई : चार फिल्मों में इस साल अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने जा रही बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इसको लेकर दबाव महसूस कर रही हैं लेकिन साथ ही वह अपनी फिल्मों को लेकर उत्सुक भी हैं. मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में 28 वर्षीया अभिनेत्री अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी. […]

विज्ञापन

मुंबई : चार फिल्मों में इस साल अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने जा रही बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इसको लेकर दबाव महसूस कर रही हैं लेकिन साथ ही वह अपनी फिल्मों को लेकर उत्सुक भी हैं. मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में 28 वर्षीया अभिनेत्री अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी.

श्रद्धा ने कहा, ‘मैं ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और करन जौहर की फिल्म को लेकर उत्साहित होने के साथ ही घबराई हुई भी हूं. यह एक विशेष साल है क्योंकि मेरे पास चार आकर्षक फिल्में ‘रॉक ऑन 2’, ‘बागी’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ और करन जौहर की फिल्म है. दबाव जैसा महसूस हो रहा है. लेकिन काफी उत्साहित भी हूं.’

करन जौहर मणि रत्नम की फिल्म ‘ओ कदल कनमणि’ का जादू फिर से पैदा करने को तैयार हैं. इसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर लीड भूमिका में हैं. श्रद्धा ‘लैकमे 9 टू 5 वेटलेस माउस फाउन्डेशन’ के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola