‘शब'' से सबको आश्चर्यचकित कर देंगी रवीना टंडन : ओनिर

मुंबई : फिल्मकार ओनिर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘शब’ में अपनी अदाकारी से रवीना टंडन सबको आश्चर्यचकित कर देंगी. ‘बॉम्बे वेलवेट’ में एक छोटे से किरदार में नजर आई रवीना का इस फिल्म में एक दमदार किरदार है. रवीना की इस फिल्म से वापसी को लेकर सवाल पूछने पर ओनिर ने […]
मुंबई : फिल्मकार ओनिर का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘शब’ में अपनी अदाकारी से रवीना टंडन सबको आश्चर्यचकित कर देंगी. ‘बॉम्बे वेलवेट’ में एक छोटे से किरदार में नजर आई रवीना का इस फिल्म में एक दमदार किरदार है.
रवीना की इस फिल्म से वापसी को लेकर सवाल पूछने पर ओनिर ने कहा, ‘जी हां..क्योंकि ‘बॉम्बे वेलवेट’ में उनका किरदार काफी छोटा था. मुझे सच में लगता है कि वह एक बेहतरीन अदाकारा हैं. मैं लंबे समय से उनके साथ काम करना चाह रहा था. इस फिल्म में अपनी अदाकारी से वह सबको आश्चर्यचकित कर देंगी.’
उन्होंने कहा, ‘फिल्म ‘दामन’ के समय से ही मैं इसकी पटकथा पर काम कर रहां हूं. मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार फिल्म बन रही है. मेरे लिए यह एक सपना सच होने जैसा है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




