बेहतर दौर से गुजर रहा है बॉलीवुड : काजोल

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल बताती हैं कि किसी कलाकार के लिए हिंदी फिल्म उद्योग का एक बेहतर दौर है.फिल्म ‘‘दिलवाले” से शाहरुख के साथ पांच साल बाद बडे पर्दे पर लौटी अभिनेत्री बताती है कि बॉलीवुड में सभी तरह की फिल्मों के लिए जगह है, चाहे वह पुरुष प्रधान हो या फिर महिला […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल बताती हैं कि किसी कलाकार के लिए हिंदी फिल्म उद्योग का एक बेहतर दौर है.फिल्म ‘‘दिलवाले” से शाहरुख के साथ पांच साल बाद बडे पर्दे पर लौटी अभिनेत्री बताती है कि बॉलीवुड में सभी तरह की फिल्मों के लिए जगह है, चाहे वह पुरुष प्रधान हो या फिर महिला प्रधान.काजोल ने कहा, ‘‘हमारा फिल्म उद्योग अभी शानदार दौर से गुजर रहा है जहां हमलोग अभी हैं. हमारे सामने एक संसार है.”
गौरतलब है कि काजोल की ‘दिलवाले’ पिछले सप्ताह की रिलीज हुई है. इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है, साथ ही लोगों को शाहरुख के साथ उनकी जोड़ी हमेशा की तरह बहुत भा रही है. दर्शकों का मानना है कि इन दोनों की जोड़ी का जादू अभी भी बरकरार है. फिल्म में दोनों के ऊपर ‘ रंग दे मोहे गेरुआ’ काफी रोमांटिक गाना फिल्माया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




