VIDEO : क्यों शाहरुख ने कहा,'' दिलवाले के साथ सब अच्छा होगा''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ‘दिलवाले’ का बहिष्कार करने की मनसे की अपील पर प्रत्यक्ष रुप से टिप्पणी करते हुए कहा कि वे केवल इतना चाहते हैं कि उनकी फिल्म के साथ सब कुछ अच्छा हो. उन्होंने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रोमांटिक-एक्शन-ड्रामा फिल्म की संगीत संबंधी एक पार्टी में कल यह […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ‘दिलवाले’ का बहिष्कार करने की मनसे की अपील पर प्रत्यक्ष रुप से टिप्पणी करते हुए कहा कि वे केवल इतना चाहते हैं कि उनकी फिल्म के साथ सब कुछ अच्छा हो. उन्होंने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रोमांटिक-एक्शन-ड्रामा फिल्म की संगीत संबंधी एक पार्टी में कल यह बात कही.
महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना ने लोगों से इस सप्ताह रिलीज हो रही शाहरुख-काजोल अभिनीत फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की थी और आरोप लगाया था कि अभिनेता ने ‘गंभीर सूखे से जूझ रहे किसानों की दुर्दशा को नजरअंदाज किया है.’
इस मामले पर जब शाहरुख की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो 50 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘बेहतर यह होगा कि आप फिल्म की रिलीज से पहले मुझसे फिल्म के बारे में प्रश्न पूछें. हम काम में इतना अधिक व्यस्त रहते हैं कि अन्य चीजों को नहीं समझ पाते लेकिन भगवान की कृपा से हमारी फिल्म के साथ सब अच्छा होगा.’
मनसे चित्रपट कर्मचारी सेना के प्रमुख अमेय खोपकर ने कहा था कि वे फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं कर रहे हैं लेकिन लोगों से फिल्म का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं क्योंकि ‘शाहरुख महाराष्ट्र को गंभीरता से नहीं ले रहे.’ फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन ने भी अभिनय किया है. ‘दिलवाले’ इस शुक्रवार रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




