ePaper

Bigg Boss 9: लौट आये ''करन-अर्जुन'', वीडियो

Updated at : 09 Dec 2015 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 9: लौट आये ''करन-अर्जुन'', वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान को एकसाथ देखने की तमन्‍ना अब पूरी होनेवाली हैं. जी हां दोनों अभिनेता ‘बिग बॉस 9’ के आगामी एपिसोड में साथ नजर आनेवाले हैं. शाहरुख अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ को प्रमोट करने इस शो में नजर आयेंगे. सलमान बिग बॉस के होस्‍ट हैं. दोनों कलाकारों ने हाल ही […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान को एकसाथ देखने की तमन्‍ना अब पूरी होनेवाली हैं. जी हां दोनों अभिनेता ‘बिग बॉस 9’ के आगामी एपिसोड में साथ नजर आनेवाले हैं. शाहरुख अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ को प्रमोट करने इस शो में नजर आयेंगे. सलमान बिग बॉस के होस्‍ट हैं. दोनों कलाकारों ने हाल ही में इस एपिसोड की शूटिंग की.

शाहरुख ने सलमान के कंधे पर हाथ रखा था और दोनों ने कैमरे के सामने कई पोज भी दिये. इस मौके पर शाहरुख ने कहा कि एपिसोड शूट करने में बहुत मजा आया. शाहरुख और सलमान ने फिल्‍म ‘करण अर्जुन’ में साथ काम किया था. इस फिल्‍म में एक डायलॉग था,’ मेरे करण अर्जुन आयेंगे’. वहीं डायलॉग अब सच होता नजर आ रहा है.

बीते दिनों सलमान ने यह संकेत दिया था कि आगामी एपिसोड में शाहरुख ‘बिग बॉस’ हाउस आयेंगे. इससे पहले वरुण धवन और कृति शैनन ने ‘दिलवाले’ को प्रमोट करने के लिए घर में इंट्री की थी. वरुण ने भी इस बात का खुलासा किया था कि शाहरुख और काजोल घर में बाद में इंट्री करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola